फोटो गैलरी

Hindi Newsभदोही: गरीबों, मजदूरों व पीड़ितों की आवाज बुलंद करने का संकल्प

भदोही: गरीबों, मजदूरों व पीड़ितों की आवाज बुलंद करने का संकल्प

भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माले) की बैठक शनिवार को डुडवां धर्मपुरी गांव में हुई। इस दौरान पार्टी की 48वीं वर्षगांठ मनाते हुए शहीद कामरेड़ों को श्रद्धांजलि दी गई। साथ ही संगठन की मजबूती में जी जान से...

भदोही: गरीबों, मजदूरों व पीड़ितों की आवाज बुलंद करने का संकल्प
लाइव हिन्दुस्तान टीमSun, 23 Apr 2017 05:51 PM
ऐप पर पढ़ें

भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माले) की बैठक शनिवार को डुडवां धर्मपुरी गांव में हुई। इस दौरान पार्टी की 48वीं वर्षगांठ मनाते हुए शहीद कामरेड़ों को श्रद्धांजलि दी गई। साथ ही संगठन की मजबूती में जी जान से जुट जाने का आह्वान किया गया।

पार्टी के जिला सचिव रामजीत यादव ने कहा कि माले का इतिहास गरीबों, मजलूमों, बुनकरों, दलितों व शोषितों की आवाज उठाते हुए उन्हें न्याय दिलाने का रहा है। उन्होंने संगठन की मजबूती के लिए पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं से लोगों को जोड़ने पर बल दिया। कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार की गलत नीतियों के कारण आज महंगी, भ्रष्टाचार, बेरोजगारी चरम पर है। आरोप लगाया कि भाजपा के लोग देश में उन्माद फैलाकर एकता व अखंडता को तोड़ने का काम कर रहे हैं। कहा कि दिल्ली में प्रकृति के कहर से परेशान किसान प्रदर्शन कर रहे हैं और भाजपा के लोग अच्छे दिनों की बात कर रहे हैं। उन्होंने भ्रष्टाचार, अधिकारियों की मनमानी के खिलाफ विरोध प्रदर्शन तेज करने का आह्वान किया। इस मौके पर धर्मराज गौतम, कबूतरा देवी, रमाशंकर, सत्यनारायण, डा. उमा यादव, दिनेश पाल, लालमनि, पान कुमारी आदि रहे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें