फोटो गैलरी

Hindi Newsभागलपुर कोर्ट परिसर में पत्नी और साली ने दौड़ा-दौड़ाकर पीटा

भागलपुर कोर्ट परिसर में पत्नी और साली ने दौड़ा-दौड़ाकर पीटा

कोर्ट में दहेज प्रताड़ना केस की पैरवी करने आए चंपानगर तांती बाजार के सन्नी कुमार की उसकी पत्नी, साली और अन्य ससुराल वालों ने कोर्ट परिसर में ही जमकर पिटाई कर दी। सन्नी को बचाने आए उसके माता-पिता के...

भागलपुर कोर्ट परिसर में पत्नी और साली ने दौड़ा-दौड़ाकर पीटा
लाइव हिन्दुस्तान टीमSun, 19 Mar 2017 12:43 PM
ऐप पर पढ़ें

कोर्ट में दहेज प्रताड़ना केस की पैरवी करने आए चंपानगर तांती बाजार के सन्नी कुमार की उसकी पत्नी, साली और अन्य ससुराल वालों ने कोर्ट परिसर में ही जमकर पिटाई कर दी। सन्नी को बचाने आए उसके माता-पिता के साथ भी मारपीट की गयी।

शनिवार दोपहर डीएवी के बाहर हुए हंगामे को वकीलों ने बीच बचाव कर शांत कराया। घटना देख एसएसपी कार्यालय में तैनात कर्मियों ने आदमपुर और इशाकचक थाने को फोन किया। सूचना पर आदमपुर पुलिस पहुंची। लड़की पक्ष के लोग चले गए थे। लड़का पक्ष ने घटना की लिखित शिकायत थाने में की है। पुलिस घटना की जांच कर रही है। डीबीए के महासचिव संजय मोदी ने कहा कि वकीलों ने बीच बचाव कर दोनों पक्षों को अलग कर मामला शांत कराया।

सन्नी ने बताया कि एसडीजेएम कोर्ट और फैमिली कोर्ट में केस की गवाही थी। मां-पिता के साथ वकील के पास जा रहे थे। तभी पत्नी मून देवी, साली रिमझिम कुमारी और ससुर समेत आठ दस लोगों ने घेर लिया। पत्नी और साली ने पिटाई शुरू कर दी। बचाने आए मां-पिता को भी पत्नी और ससुराल वालों ने पीट दिया। जान बचाकर एसएसपी कार्यालय पहुंचे।

उसने बताया कि शादी के बाद से पत्नी साथ में नहीं रह रही थी। 2013 में फैमिली कोर्ट में पत्नी की विदाई के लिए मुकदमा किया था। इसके बाद पत्नी ने भी 2014 में इशाकचक थाने में दहेज प्रताड़ना का मुकदमा दर्ज कराया था।

मून देवी ने कहा कि भीखनपुर में मायका है। करीब तीन साल पहले नाथनगर थाना क्षेत्र के चंपानगर तांती बाजार के सन्नी कुमार के साथ शादी हुई थी। ससुराल वालों की प्रताड़ना के कारण ढाई महीने बाद ही वह मायके आ गई। उसने आरोप लगाया कि पति तीसरी शादी करने के लिए वकील से राय मशविरा कर रहा था। उसने बताया कि सन्नी ने पहली शादी पड़ोस में ही की थी। शादी टूट गयी।

बाद में दूसरी शादी उसके साथ हुई। अब वह तीसरी शादी करने की तैयारी कर रहा है। पत्नी के आरोप पर सन्नी ने कहा कि पहले प्रेम विवाह हुआ था लेकिन दोनों सहमति से अलग हो गए थे। दूसरी शादी की तो पत्नी घर में रहना नहीं चाहती है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें