फोटो गैलरी

Hindi Newsकरी पत्ता के ये हैरान कर देने वाले 8 फायदे जानकर आप रह जाएंगे दंग

करी पत्ता के ये हैरान कर देने वाले 8 फायदे जानकर आप रह जाएंगे दंग

करी पत्ता में  प्रोटीन, कैल्शियम, मैग्नेशियम, फॉस्फोरस, आयरन, कॉपर, विटामिन सी, ए, बी और ई पाए जाते हैं, जो शरीर को विभिन्न बीमारियों से बचाता है। इसमें बीटा कोशिकाओं को सक्रिय करने की क्षमता...

करी पत्ता के ये हैरान कर देने वाले 8 फायदे जानकर आप रह जाएंगे दंग
लाइव हिन्दुस्तान टीमTue, 28 Feb 2017 07:49 PM
ऐप पर पढ़ें

करी पत्ता में  प्रोटीन, कैल्शियम, मैग्नेशियम, फॉस्फोरस, आयरन, कॉपर, विटामिन सी, ए, बी और ई पाए जाते हैं, जो शरीर को विभिन्न बीमारियों से बचाता है। इसमें बीटा कोशिकाओं को सक्रिय करने की क्षमता होती है जिसकी वजह से इसके पत्ते पेट संबंधी रोगों में लाभकारी सिद्ध होते हैं। इसका इस्तेमाल आंख और किडनी के मरीजों के लिए फायदेमंद होता है।

आयुर्वेद के जानकार डॉ. कृष्णा सिंह ने बताया कि करी पत्ता अपच, पेट, आंख, किडनी, बाल झड़ने की बीमारी से निजात दिलाता है। इसके सही इस्तेमाल आपको हर दिन तंदुरुस्त रखता है। 
 
 
करी पत्ते के इस्तेमाल के 8 फायदे 
 
1-अगर आपके बाल झड़ रहे हैं तो कढ़ी पत्ते के इस्तेमाल से आपके बाल बच जाएंगे।
 
2-यह आंख की रोशनी को भी ठीक करता है। एंटी ऑक्सीडेंट केटरेक्ट को बढ़ने नहीं देता है। मोतियाबिंद से बचाता है। 
 
3-इसमें एंटी डायबिटीक एजेंट होता है। शरीर में इंसुलिन की गतिविधि को प्रभावित करता है। फाइबर की मात्रा डायबिटीज के रोगियों के लिए फायदा पहुंचाता है। 
 
4-इसमें कार्बाजोल एल्कालॉयड्स पाया जाता है। जो एंटी बैक्टीरिया और एंटी इंफ्लेमेटरी गुण होता है। यह पेट के लिए बेहद ही फायदेमंद रहता है। 
 
5-सूखा कफ, साइनसाइटिस और सीने में कफ के जमाव की शिकायत आने पर करी पत्ता काफी असरदार होता है। 
 
6-यह खून में कोलेस्ट्रॉल की मात्रा को कम करता है। साथ ही ह्दय की बीमारियों से भी आपको बचाता है। 
 
7-खाली पेट में तीन से चार पत्ते के इस्तेमाल से मोटापा भी कम होता है और यह शरीर के लिए फायदेमंद होता है। 
 
8-यह लीवर को भी सुरक्षित रखता है। कढ़ी पत्ता लीवर को ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस से बचाता है। 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें