फोटो गैलरी

Hindi Newsबच्चों का पेट खराब हो तो झटपट अपनाएं दादी-नानी के ये उपाय

बच्चों का पेट खराब हो तो झटपट अपनाएं दादी-नानी के ये उपाय

बच्चों के पेट खराब होने पर अभिभावकों को यह समझ नहीं आता कि ऐसा कौन सा उपाय करें, जिससे उनके बच्चे को तुरंत आराम मिल सके। ऐसे में दादी-नानी के कुछ आजमाये हुए नुस्खे व घरेलू उपचार काम आते हैं। इन...

बच्चों का पेट खराब हो तो झटपट अपनाएं दादी-नानी के ये उपाय
लाइव हिन्दुस्तान टीमThu, 23 Feb 2017 07:13 AM
ऐप पर पढ़ें

बच्चों के पेट खराब होने पर अभिभावकों को यह समझ नहीं आता कि ऐसा कौन सा उपाय करें, जिससे उनके बच्चे को तुरंत आराम मिल सके। ऐसे में दादी-नानी के कुछ आजमाये हुए नुस्खे व घरेलू उपचार काम आते हैं। इन नुस्खों व घरेलू उपचार से बच्चों को मिनटों में आराम मिलता है। हालांकि बेहतर यही होगा डॉक्टर से उचित परामर्श लें।

1. एक गिलास पानी में थोड़ी चीनी और एक चुटकी नमक मिलाकर बच्चे को पिलाएं। स्तनपान वाले बच्चे को केवल स्तनपान ही कराएं। इससे उसे बैक्टीरियल, वायरल और डायरिया से लड़ने में शक्ति मिलती है।

2.  पेट खराब होने पर शरीर में पानी की कमी हो जाती है। ऐसे में कोशिश करें कि बच्चा पानी पिये। नारियल पानी भी दिया जा सकता है।

3. दाल की खिचड़ी एक बेहतर चीज है। इसके लिए अनावश्यक आहार परिवर्तन की जरूरत नहीं हैं।

4. चार बूंद शहद रोजाना सुबह उठते ही बच्चे को चटाने से बच्चों की सभी रोगों से सुरक्षा हो जाती है। 

5. बादाम की एक गिरी को रात में पानी में भिगोकर रख दें। सुबह उठने पर बादाम को किसी साफ पत्थर पर चंदन की तरह बिल्कुल बारीक पीसकर अंगुली से धीरे-धीरे बच्चे को चटा दें। इससे बच्चा खुशमिजाज रहता है। 

6. बच्चे को रोजाना दोपहर में एक पूरे संतरे का रस निकालकर और छानकर पिलाना चाहिए। अगर जरूरत पड़े तो

4 सप्ताह के बच्चे को संतरे का रस और पानी बराबर मात्रा में मिलाकर दो चम्मच दिया जा सकता है। धीरे-धीरे पानी की मात्रा कम कर दी जाये और रस की मात्रा बढ़ा दी जाये। 

7. धीरे-धीरे बच्चे को फलों के रस के अलावा हरी-सब्जियों का सूप या मूंग की दाल का पानी आदि पीने वाले पदार्थ थोड़ी थोड़ी मात्रा में पिला सकते हैं।

8. अदरक में कई गुणकारी तत्व होते हैं। इसका प्रयोग हाजमा बनाए रखता है, जो पेट खराब होने या पेट दर्द में राहत देता है। 

9.  पेट खराब होने पर आश्वयकतनुसार जीरा चबाने को दें या गुनगुना पानी के साथ पिलायें। 

10. सौंफ पाचन क्रिया सरल बनाता है। एक छोटा चम्मच सौंफ को बच्चे को चबाने के लिए दें। 

11. दही का इस्तेमाल काफी फायदेमंद रहता है। दही में मौजूद बैक्टीरिया संतुलन बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। इससे पेट जल्दी ठीक होता है, साथ ही पेट को ठंडा रखता है। 

12.  एक ग्लास गर्म पानी में एक चुटकी हींग दें, यह बच्चे का हाजमा दुरुस्त करेगा। अपच को दूर करेगा। 
13.  धनिया खराब पेट के इलाज के लिए एक प्रभावी मसाला है। आधा ग्लास छाछ में थोड़ा सा भुना हुआ धनिया मिलाकर दिन में दो बार पीने से लाभ होता है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें