फोटो गैलरी

Hindi Newsसिकंदरा जमुई मुख्य मार्ग पर पुल धंसा, आवागमन हुआ ठप

सिकंदरा जमुई मुख्य मार्ग पर पुल धंसा, आवागमन हुआ ठप

जमुई सिकंदरा मुख्य मार्ग पर बिछवे के समीप नगर पर स्थित पुल बुधवार की रात एकाएक धंस गया। पुल धंसने की सूचना पर प्रशासन ने तत्काल पुल पर वाहनों के आवागमन को रोक दिया। पुल काफी पुराना बताया जा रहा...

सिकंदरा जमुई मुख्य मार्ग पर पुल धंसा, आवागमन हुआ ठप
लाइव हिन्दुस्तान टीमThu, 07 Jul 2016 12:09 PM
ऐप पर पढ़ें

जमुई सिकंदरा मुख्य मार्ग पर बिछवे के समीप नगर पर स्थित पुल बुधवार की रात एकाएक धंस गया। पुल धंसने की सूचना पर प्रशासन ने तत्काल पुल पर वाहनों के आवागमन को रोक दिया। पुल काफी पुराना बताया जा रहा है। 

इधर पुल से आवागमन बंद होने के बाद प्रशासन ने वैकल्पिक व्यवस्था के तहत वाहनों का आवागमन भाया सिकंदरा लछुआड़ होते हुए किया है।

मालूम हो कि यह सड़क जमुई को सीधे पटना, बरबीघा, लखीसराय, सहित नवादा आदि से जोड़ता है। वर्तमान समय में इस मार्ग की व्यस्तता और बढ़ जाती है क्योंकि सावन माह में इस मार्ग से प्रतिदिन सैकडों कावंरिया वाहन देवघर आते-जाते हैं।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें