फोटो गैलरी

Hindi Newsजमुई में अतिक्रमणकारियों पर चला प्रशासन का डंडा, कई मकान तोड़े

जमुई में अतिक्रमणकारियों पर चला प्रशासन का डंडा, कई मकान तोड़े

जमुई शहर में अतिक्रमणकारियों पर जिला प्रशासन ने सख्त रवैया अपनाया है। शनिवार को शहर के बोधवन तालाब स्थित सड़क किनारे अवैध रूप से बने कई मकानों व झोपडि़यों को प्रशासन ने हटाया। आधा दर्जन से अधिक...

जमुई में अतिक्रमणकारियों पर चला प्रशासन का डंडा, कई मकान तोड़े
लाइव हिन्दुस्तान टीमSat, 02 Apr 2016 11:59 AM
ऐप पर पढ़ें

जमुई शहर में अतिक्रमणकारियों पर जिला प्रशासन ने सख्त रवैया अपनाया है। शनिवार को शहर के बोधवन तालाब स्थित सड़क किनारे अवैध रूप से बने कई मकानों व झोपडि़यों को प्रशासन ने हटाया। आधा दर्जन से अधिक झोपडि़यां अवैध रूप से सड़क के किनारे बनी थी। साथ ही बोधवन तालाब स्थित नाला पर भी अतिक्रमणकारियों का कब्जा काफी दिनों से था।

एसडीपीओ निशार अहमद के नेतृत्व में पुलिस ने इन अतिक्रमण कारियों के अवैध कब्जा को हटाया। अतिक्रमणकारियों द्वारा कुछ देर के लिए विरोध भी किया गया लेकिन प्रशासन ने एक न सुनी।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें