फोटो गैलरी

Hindi Newsभोज में CM नीतीश के घर जुटे सभी दलों के दिग्गज

भोज में CM नीतीश के घर जुटे सभी दलों के दिग्गज

मुख्यमंत्री द्वारा सोमवार को दिये गये रात्रि भोज में राज्यपाल समेत पक्ष-विपक्ष के विधायक और विधान पार्षद बड़ी संख्या में शामिल हुए। यह भोज मुख्यमंत्री आ‌वास एक अणे मार्ग में था। मुख्यमंत्री ने...

भोज में CM नीतीश के घर जुटे सभी दलों के दिग्गज
लाइव हिन्दुस्तान टीमMon, 27 Mar 2017 11:07 PM
ऐप पर पढ़ें

मुख्यमंत्री द्वारा सोमवार को दिये गये रात्रि भोज में राज्यपाल समेत पक्ष-विपक्ष के विधायक और विधान पार्षद बड़ी संख्या में शामिल हुए। यह भोज मुख्यमंत्री आ‌वास एक अणे मार्ग में था। मुख्यमंत्री ने सभी दलों के विधान मंडल सदस्यों को न्योता दिया था। 

भोज में शामिल होने वालों में मुख्य रूप से राज्यपाल रामनाथ कोविंद, विधान परिषद के सभापति अ‌वधेश नारायण सिंह, विधानसभा के अध्यक्ष विजय कुमार चौधरी, उप मुख्यमंत्री तेजस्वी प्रसाद यादव, पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी, शिक्षा मंत्री अशोक चौधरी, ऊर्जा मंत्री बिजेंद्र प्रसाद यादव समेत राज्य सरकार के तमाम मंत्रिगण, पूर्व उप मुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी आदि शामिल हुए। शाम सात बजे से ही मंत्रियों-विधायकों का एक अणे मार्ग में आना शुरू हो गया था। मुख्यमंत्री सभी को पूछ-पूछ कर भोजन करा रहे थे। घूम-घूम कर सभी से पूछ रहे थे कि आप भोजन किये या नहीं।  

सभी दलों के नेता डेढ़-दो घंटे तक वहां रहे और एक साथ भोजन का आनंद लिया। कई तरह के व्यंजनों का लोगों ने स्वाद लिया। वेज-नॉन वेज के अलावा कुल्फी, जलेबी और बालूशाही आदि मिठाई का सभी ने जमकर स्वाद लिया। भाजपा की ओर से पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष मंगल पांडेय, विनोद नारायण झा, संजय मयूख आदि भी भोज में शामिल हुए। 

 प्रेम कुमार शामिल नहीं हुए
विधानसभा में विपक्ष के नेता डॉ. प्रेम कुमार मुख्यमंत्री के इस भोज में शामिल नहीं हुए। प्रेम कुमार ने कहा कि भोज में शामिल नहीं होना उनका व्यक्तिगत निर्णय है। कहा कि मांगों को लेकर प्रदर्शन करने वालों पर लाठीचार्ज, इंटर छात्रों की कॉपी जांच नहीं होने आदि के विरोध में वे भोज में नहीं गए। पूर्व नेता प्रतिपक्ष नंदकिशोर यादव भी पटना से बाहर रहने के कारण भोज में शामिल नहीं हो सके।  
 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें