फोटो गैलरी

Hindi Newsसहरसा में बोले नीतीश, शराबबंदी से बिहार में बढ़ रही खुशहाली

सहरसा में बोले नीतीश, शराबबंदी से बिहार में बढ़ रही खुशहाली

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार एक दिन की यात्रा पर मंगलवार को सहरसा पहुंचे। यहां कोसी क्षेत्र की 10 हजार से अधिक महिलाओं ने पूर्ण शराबबंदी के लिए मुख्यमंत्री के प्रति आभार जताया और स्वागत किया।...

सहरसा में बोले नीतीश, शराबबंदी से बिहार में बढ़ रही खुशहाली
लाइव हिन्दुस्तान टीमTue, 03 May 2016 12:39 PM
ऐप पर पढ़ें

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार एक दिन की यात्रा पर मंगलवार को सहरसा पहुंचे। यहां कोसी क्षेत्र की 10 हजार से अधिक महिलाओं ने पूर्ण शराबबंदी के लिए मुख्यमंत्री के प्रति आभार जताया और स्वागत किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि शराबबंदी से सूबे में खुशहाली बढ़ रही है।

मुख्यमंत्री सुबह 9.30 बजे राज्य सरकार के विमान से सहरसा पहुंचे। एयरपोर्ट पर जिले और कोसी प्रमंडल के पदाधिकिरयों ने उनकी अगवानी की। मुख्यमंत्री सीधे परिसदन गए उसके बाद जिविका महिलाओं से संवाद में शामिल हुए। जिविका से जुड़ीं महिलाओं के स्टाल देखे। दीप जलाकर समारोह का शुभारंभ किया। समारोह में प्रदेश के मंत्री विजेंद्र प्रसाद यादव, अब्दुल गफूर, चंद्रशेखर, मुख्य सचिव अंजनी कुमार सिन्हा, डीजीपी पीके ठाकुर शामिल हुए। डजीपी ने कहा कि शराबबंदी लागू होने के बाद से अपराध का ग्राफ तेजी से नीचे आया है। मंच से डीजीपी ने अपराध घटने का दावा जरूर किया लेकिन सहरसा में कुछ ही दिनों के भीतर दो राजद नेताओं की हत्या की घटनाओं की जांच के लिए सोमवार को ही राजद की एक कमेटी सहरसा आई थी।

दोपहर बाद मुख्यमंत्री प्रमंडलीय अधिकारियों के साथ विकास कार्यों की समीक्षा करेंगे। कोसी की परियोजनाओं की जानकारी लेंगे और जो कार्य अधूरे पड़े हैं उनके कारणों की पड़ताल करेंगे। मुख्यमंत्री अपराध की घटनाओं पर भी पुलिस पदाधिकारियों से बात करेंगे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें