फोटो गैलरी

Hindi Newsखेलने गए बच्चे का मिला शव, हत्या की आशंका

खेलने गए बच्चे का मिला शव, हत्या की आशंका

बिहार के जमुई जिला के सिकंदरा थाना क्षेत्र के पाठकचक गांव में रविवार की रात एक दस वर्षीय बालक की हत्या गला दबाकर कर दी गई। हत्या का कारण पता नहीं चल पाया है। बालक का शव घर के पास ही सोमवार की सुबह...

खेलने गए बच्चे का मिला शव, हत्या की आशंका
लाइव हिन्दुस्तान टीमMon, 29 Aug 2016 01:27 PM
ऐप पर पढ़ें

बिहार के जमुई जिला के सिकंदरा थाना क्षेत्र के पाठकचक गांव में रविवार की रात एक दस वर्षीय बालक की हत्या गला दबाकर कर दी गई। हत्या का कारण पता नहीं चल पाया है। बालक का शव घर के पास ही सोमवार की सुबह बरामद किया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

घटना के संबंध में बताया जाता है कि पाठकचक निवासी ब्रह्मदेव यादव का पुत्र शैलेन्द्र कुमार उर्फ सालो(10) रविवार की शाम घर से खेलने निकला था। देर शाम तक वह घर नहीं लौटा। रातभर परिजन व पाठकचक के ग्रामीण गांव के आसपास बालक को खोजते रहे लेकिन वह नहीं मिला।

सोमवार की सुबह शैलेन्द्र का शव उसके घर के पास ही पड़ा मिला। बालक के गला में गहरा दाग है। बालक के शव मिलने की सूचना के बाद गांव के ग्रामीणों की भीड़ उसके घर पर जुट गई। सूचना पर जमुई डीएसपी नेशार अहमद साह, सिकंदरा थानाध्यक्ष विवेक भारती, पंचायत के मुखिया मनोज सिंह सहित अन्य लोग पहुंचे। थानाध्यक्ष ने बताया कि हत्या का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें