फोटो गैलरी

Hindi Newsउमा का नीतीश पर हमला, सत्ता के मद में चूर लोगों को सुधारें

उमा का नीतीश पर हमला, सत्ता के मद में चूर लोगों को सुधारें

केंद्रीय जल संसाधन मंत्री उमा भारती ने गया में एमएलसी पुत्र द्वारा छात्र आदित्य सचदेव की हत्या की घटना पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। उमा भारती ने कहा कि बिहार में नीतीश कुमार ने शराब के नशे में...

उमा का नीतीश पर हमला, सत्ता के मद में चूर लोगों को सुधारें
लाइव हिन्दुस्तान टीमMon, 09 May 2016 01:26 PM
ऐप पर पढ़ें

केंद्रीय जल संसाधन मंत्री उमा भारती ने गया में एमएलसी पुत्र द्वारा छात्र आदित्य सचदेव की हत्या की घटना पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। उमा भारती ने कहा कि बिहार में नीतीश कुमार ने शराब के नशे में चूर लोगों को तो सुधारा लेकिन सत्ता के नशे में चूर लोगों को अब सुधार कर दिखाएं।

साहिबगंज में झारखंड सरकार द्वारा आयोजित नमामि गंगे समारोह में शामिल होने जा रहीं केंद्रीय मंत्री ने कहा कि नीतीश कुमार अगर पीएम बने तो बिहार की तरह पूरे देश में जंगलराज कायम हो जाएगा। उमा भारती राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद के उस बयान पर प्रतिक्रिया दे रही थीं जिसमें उन्होंने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को पीएम बनाने की बात कही थी। गया की घटना पर केंद्रीय मंत्री ने नीतीश को बिहार में अपराध रोकने की चुनौती दी कहा कि सत्ता के मद में लोग बेकाबू हैं। उमा भारती मनिहारी जल मार्ग से साहिबगंज जा रही थीं।   

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें