फोटो गैलरी

Hindi Newsकंप्यूटर पर काम करते समय अपनाएं 20-20 का फंडा

कंप्यूटर पर काम करते समय अपनाएं 20-20 का फंडा

21 वीं सदी में कंप्यूटर आम लोगों की जिंदगी का अहम हिस्सा बन गया है। पढ़ाई, व्यवसाय, सरकारी एवं गैर सरकारी दफ्तर सहित हर क्षेत्र में अब कंप्यूटर पर ही कार्य किए जा रहे हैं। हर छोटे और  बड़े काम के...

कंप्यूटर पर काम करते समय अपनाएं 20-20 का फंडा
लाइव हिन्दुस्तान टीमTue, 28 Feb 2017 10:02 PM
ऐप पर पढ़ें

21 वीं सदी में कंप्यूटर आम लोगों की जिंदगी का अहम हिस्सा बन गया है। पढ़ाई, व्यवसाय, सरकारी एवं गैर सरकारी दफ्तर सहित हर क्षेत्र में अब कंप्यूटर पर ही कार्य किए जा रहे हैं। हर छोटे और  बड़े काम के लिए अब कंप्यूटर की जरूरत है।

ऐसे में कंप्यूटर पर लंबे समय तक काम करने के दौरान कई लोगों की आंखों में परेशानी होने लगती है। मसलन-आंखों में जलन, खुजलाहट, असहजता, आंख से पानी आना आदि। नेत्र रोग विशेषज्ञ डा. एसपी सिंह कहते हैं कि अगर कंप्यूटर पर काम करते वक्त लोग कुछ बातों का ध्यान रखें तो इस परेशानी से बच सकते हैं। 
 
 कंप्यूटर पर काम करते समय ये फंडा अपनाएं 
 

20 मिनट के काम के बाद 20 सेकेंड रुकें। स्क्रीन से नजर हटाकर 20 सेकंड तक कम से कम 20 फीट दूर की वस्तु देखें। 

आंख का व्यायाम: पलक बंद करें और धीरे-धीरे आंख को घड़ी की सूई की दिशा में और विपरीत दिशा में घुमाएं। ऐसा तीन बार करें।  

मोनिटर की स्थिति: क्षैतिज तह से 20 डिग्री तक मुवमेंट पर छह ईंच का स्क्रीन साफ-साफ दिखे। 

फान्ट व कलर सेलेक्सन: प्राय: गहरे रंग का फान्ट और हल्के रंग के बैक ग्राउंड पर काम करना चाहिए। 

एंटी ग्लेर स्क्रीन: मोनिटर पर एंटी ग्लेर स्क्रीन लगाना चाहिए। इससे लाइट रिफ्लेक्सन की मात्रा कम होती है। 

डाक्युमेंट होल्डर: बार-बार किसी मैटर को देखने के लिए टेबुल पर देखना, आंख के लिए कष्टकारी हो सकता है। इसलिए मोनिटर के समनांतर डाक्युमेंट होल्डर लगाना चाहिए। 

कमरे की रोशनी: कमरे में निश्चित रोशनी हो। आंख पर सीधी रोशनी न पड़े।

बैठने की स्थिति: वैसे कुर्सी का प्रयोग करना चाहिए जिसमें आर्म रेस्ट लगा हो। 

एसी की दूरी: एसी की हवा सीधी आंख पर न पड़े, इसका ख्याल रखें। आंख और मोनिटर के बीच आर्दश दूरी: मोनिटर सीधा और आंख के ठीक सामने होना चाहिए। आंख से मोनिटर की दूरी 25 ईंच के लगभग होनी चाहिए।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें