फोटो गैलरी

Hindi Newsbiscuit manufacturers said gst will closed small biscuits factories

GST से सस्ते बिस्कुट उद्योग के बंद होने का खतरा: बिस्कुट विनिमार्ता

बिस्कुट विनिमार्ताओं ने आगाह किया है कि कम कीमत वाले ग्लूकोज, और अन्य तरह के बिस्कुट को प्रस्तावित वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) के तहत लाया गया तो करीब 240 बिस्कुट फैक्टरियां बंद हो जायेंगी।...

GST से सस्ते बिस्कुट उद्योग के बंद होने का खतरा: बिस्कुट विनिमार्ता
एजेंसीWed, 08 Mar 2017 06:23 PM
ऐप पर पढ़ें

बिस्कुट विनिमार्ताओं ने आगाह किया है कि कम कीमत वाले ग्लूकोज, और अन्य तरह के बिस्कुट को प्रस्तावित वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) के तहत लाया गया तो करीब 240 बिस्कुट फैक्टरियां बंद हो जायेंगी। बिस्कुट विनिमार्ताओं ने जीएसटी के तहत कम कीमत वाले बिस्कुटों को राहत दिये जाने की मांग की है और कहा कि 100 रपये प्रति किलो से कम कीमत वाले बिस्कुट कम लाभ देने वाले उत्पाद हैं और मौजूदा समय में केन्द्रीय उत्पादक शुल्क से इन्हें छूट मिली हुई है।

बिस्कुट विनिमार्ता कल्याण संघ के उपाध्यक्ष और प्रवक्ता मयंक शाह ने बताया की, बिस्कुठ पर प्रस्तावित एकसमान 12 प्रतिशत की जीएसटी, गरीबों के साथ अन्याय साबित होगा क्योंकि 100 रपये प्रति किलो से नीचे खुदरा बिक्री होने वाले बिस्कुट को मेरिट गुडस माना जाता है। अगर इन उत्पादों को शामिल किया गया तो करीब 240 बिस्कुट फैक्टरियां बंद हो जायेंगी।

शाह पारले उत्पादों के उप विपणन प्रबंधक भी हैं। उन्होंने कहा कि कम लागत वाले बिस्कुट कुल होने वाली बिस्कुट की बिक्री का 40 प्रतिशत भाग हैं लेकिन अगर जीएसटी के तहत इन पर कर लगाया गया तो यह बिक्री घटकर 20 से 25 प्रतिशत रह जायेगी। हालांकि बिस्कुट विनिमार्ताओं में इस बात की सहमति है कि सरकार महंगे बिस्कुटों पर 18 प्रतिशत तक का भी अधिक कर लगा सकती है।

भारत में बिस्कुट की कीमत 70 रपये से 700 रपये प्रति किलो के दायरे में है। बिस्कुट विनिमार्ता कल्याण संघ के अध्यक्ष हरेश दोषी ने कहा, लागत मूल्य में 225 प्रतिशत की वद्धि होने के बावजूद, ग्लुकोज बिस्कुट की कीमत में अधिक वद्धि नहीं हुई है। वर्ष 2996 में ग्लुकोज बिस्कुट की खुदरा कीमत 40 रुपये किलो थी और 20 वर्षों के बाद भी यह कीमत मात्र 70 रुपये किलो ही है। 

बिस्कुट विनिमार्ताओं को 100 रुपये प्रति किलो से नीचे वाले बिस्कुट पर केवल दो से तीन प्रतिशत का मुनाफा बचता है। बिस्कुट विनिमार्ता कल्याण संघ के अनुसार भारत में बिस्कुट उद्योग का आकार मौजूदा समय में 37,500 करोड़ रुपये का होने का अनुमान है।

आपके होश उड़ा देगी TATA की ये सुपर स्पोर्ट्स कार, नाम है RACE MO!

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें