फोटो गैलरी

Hindi Newsइन्वेस्टर्स समिट: राजनीतिक कारणों से नहीं हुआ झारखंड का विकास: धौनी

इन्वेस्टर्स समिट: राजनीतिक कारणों से नहीं हुआ झारखंड का विकास: धौनी

रांची में आज से शुरू हुए ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट में देश-विदेश के कई उद्योगपति शामिल हुए। इस समिट में भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धौनी भी शामिल हुए और उन्होंने कहा...

इन्वेस्टर्स समिट: राजनीतिक कारणों से नहीं हुआ झारखंड का विकास: धौनी
लाइव हिन्दुस्तान टीमThu, 16 Feb 2017 03:27 PM
ऐप पर पढ़ें

रांची में आज से शुरू हुए ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट में देश-विदेश के कई उद्योगपति शामिल हुए। इस समिट में भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धौनी भी शामिल हुए और उन्होंने कहा कि मैं सभी लोगों का झारखंड में स्‍वागत करता हूं।⁠⁠  उन्होंने कहा कि राजनीतिक अस्थिरता के कारण यहां का समुचित विकास नहीं हो पाया है। मेरा यहीं जन्‍म हुआ है और बड़ा हुआ हूं, मुझे सेलेब्रिटी और क्रिकेटर की तरह न देखा जाए। मैं एक आम आदमी हूं। आपको बता दें कि धौनी झारखंड के ब्रांड अंबेसडर हैं। 

इससे पहले झारखंड के मुख्यमंत्री रघुवर दास ने अपने भाषण में कहा कि मेरे स्‍तर पर किसी भी परियोजना के लिए अगर कोई भी शिकायत आएगी तो मैं उसका ऑन द स्‍पॉट निवारण करूंगा। उन्होंने बताया कि 28, 29 और 30 नवंबर को झारखंड प्रवासी सम्‍मेलन का आयोजन किया जाएगा।

झारखंड बीमारू राज्य की छवि से बाहर आया: वेंकैया

केंद्रीय मंत्री वेंकैया नायडू ने कहा कि झारखंड एक बीमारू राज्‍य की छवि से बाहर आ गया है। उन्होंने कहा कि हम सभी को विकास का हिस्‍सा बनना होगा। कुछ लोग विकास के भी दुश्‍मन हैं। यहां के आदिवासियों को भ्‍ाी अच्‍छा जीवन जीने का अधिकार है। कुछ लोग उन्‍हें भड़काने का प्रयास कर रहे हैं और हम विविधता में एकता चाहते हैं।

झारखंड की टेक्सटाइल पॉलिसी अच्छी: स्मृति ईरानी

इस मौके पर केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने कहा कि झारखंड की टेक्सटाइल पॉलिसी अच्छी है। देवघर में मेगा टेक्सटाइल पावर है। हैंडलूम के क्षेत्र में यहां के कई जिलों ने काफी अच्छी प्रगति की है। केंद्र ने यहां के बुनकरों को सहयोग भी किया है। 

झारखंड में निवेश को गति देने के लिए पॉलिसी में काफी बदलाव किए हैं और निवेश प्रोत्साहत बोर्ड का भी गठन किया है। सबका साथ सबका विकास के लिए हमने काफी काम किया है।

10वीं पास युवाओं के लिए सरकारी नौकरी का मौका, करें आवदेन

 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें