फोटो गैलरी

Hindi Newsindia second in origin of immigrant billionaires

धनवान NRI : दुनिया के अरबपतियों में छाएं हैं अप्रवासी भारतीय

जर्मनी और भारत मूल के अप्रवासी दुनिया के अरबपतियों की सूची में शीर्ष पर हैं। इनमें पहले स्थान पर जर्मनी, जबकि दूसरे स्थान पर भारत के अप्रवासी अरबपतियों का नाम आता है। इसके बाद चीन और ब्रिटेन का...

धनवान NRI  : दुनिया के अरबपतियों में छाएं हैं अप्रवासी भारतीय
लाइव हिन्दुस्तान टीमThu, 23 Mar 2017 01:18 PM
ऐप पर पढ़ें

जर्मनी और भारत मूल के अप्रवासी दुनिया के अरबपतियों की सूची में शीर्ष पर हैं। इनमें पहले स्थान पर जर्मनी, जबकि दूसरे स्थान पर भारत के अप्रवासी अरबपतियों का नाम आता है। इसके बाद चीन और ब्रिटेन का नाम आता है। यह हुरून इमिग्रेंट बिलियनेयर लिस्ट 2017 के द्वारा जारी किया गया। 

लंदन अटैक: हमले में 5 मरे और 40 घायल, मोदी बोले- हम ब्रिटेन के साथ

इन जरूरी प्वाइंट्स को भी पढ़ें...

- दुनिया भर के विभिन्न देशों में भारत से 30 अप्रवासी अरबपति हैं।
- 13 भारतीय अप्रवासी अरबपति संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) में हैं।
- 14 बिलियन डॉलर हिंदुजा का नेटवर्थ है जो सातवें सबसे अमीर अप्रवासी हैं।
- 36 बिलियन डॉलर गूगल के सर्गी ब्रिन का नेटवर्थ है जो दुनिया में सबसे अमीर पहली पीढ़ी के अप्रवासी अरबपति हैं।
- वहीं जॉर्ज सोरोज के सोरोज फंड मैनेजमेंट के नेटवर्थ की कमाई 27 बिलियन डॉलर है।

 

रेलवे के नियम बदले:1 अप्रैल से यात्रा से पहले जानें ये 10 जरूरी बातें

क्यों अप्रवासी बनने को हैं मजबूर?

अपने देशों में ज्यादा टैक्स के कारण जर्मनी, इटली, स्वीडन और फ्रांस लोग अप्रवासी बनने को मजबूर हो जाते हैं। जिससे अपना देश छोड़कर दूसरे देशों में जाकर बस जाते हैं। वहीं शार्ले कार्वाल्हो कंपनी की 300 में 30 महिलाएं नीदरलैंड में जन्मी हैं, लेकिन वह लंदन में रह रहीं हैं। इतना ही नहीं, सबसे ज्यादा सक्सेसफुल अरबपति महिला पेगी चेरंग का जन्म म्यांमार में हुआ है, लेकिन वह अभी कैलिफोर्निया में रहती हैं। उन्हें 'चाइनीज रेस्टॉरेंट क्वीन' के नाम से जाना जाता है। 

 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें