फोटो गैलरी

Hindi Newsकर्मचारी हड़ताल पर, 10 प्रखंडों में छाया अंधेरा

कर्मचारी हड़ताल पर, 10 प्रखंडों में छाया अंधेरा

झारखंड अस्थाई विद्युत कर्मचारी संघ के चाईबासा अंचल के सदस्य शुक्रवार से हड़ताल पर चले गए। जिस कारण झींकपानी, मंझारी, मंझगांव, कुमारडुंगी, तांतनगर, टोंटो सहित चाईबासा आसपास के लगभग 10 प्रखंडों में...

कर्मचारी हड़ताल पर, 10 प्रखंडों में छाया अंधेरा
लाइव हिन्दुस्तान टीमSat, 29 Apr 2017 02:50 PM
ऐप पर पढ़ें

झारखंड अस्थाई विद्युत कर्मचारी संघ के चाईबासा अंचल के सदस्य शुक्रवार से हड़ताल पर चले गए। जिस कारण झींकपानी, मंझारी, मंझगांव, कुमारडुंगी, तांतनगर, टोंटो सहित चाईबासा आसपास के लगभग 10 प्रखंडों में अंधेरा छा गया। चाईबासा में भी संकट की स्थिति है। एक-दो सरकारी अस्थाई कर्मियों को लेकर चाईबासा शहरी क्षेत्र में विद्युत आपूर्ति का काम हो रहा है। मानव दिवस कर्मियों का अवधि विस्तार नहीं होने और उनकी सेवा निजी एजेंसी को सौंपे जाने के विरोध में हड़ताल पर चले गए हैं।

विद्युत विभाग के अधीक्षण अभियंता बीके सिंह ने बताया कि दैनिक वेतनभोगी कर्मियों के हड़ताल पर जाने से कुछ क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति का काम प्रभावित हुआ है। इसे ठीक करने की व्यवस्था की जा रही है। इधर, अस्थाई विद्युत कर्मचारी संघ के मनीष कुमार सिंह ने कहा कि वे हड़ताल पर नहीं हैं। जब उनकी अवधि विस्तार ही नहीं की गई तो वे काम करें कैसे? उन्होंने कहा कि बार-बार अवधि विस्तार की मांग रखी, लेकिन सुनवाई नहीं हुई।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें