फोटो गैलरी

Hindi Newsपश्चिमी वाहिनी बलुआ गंगाघाट पर गंदगी का अंबार

पश्चिमी वाहिनी बलुआ गंगाघाट पर गंदगी का अंबार

पश्चिमी वाहिनी बलुआ गंगातट पर साफ सफाई के अभाव में चहुंओर गंदगी का अंबार लगा गया है। घाट पर जहां काई व सैवाल जमा हो गया। वहीं ईदगर्दि कूड़ा करकट का ढेर लगा हुआ है। इससे गंगा स्नान-ध्यान करने वाले...

पश्चिमी वाहिनी बलुआ गंगाघाट पर गंदगी का अंबार
लाइव हिन्दुस्तान टीमSat, 29 Apr 2017 05:30 PM
ऐप पर पढ़ें

पश्चिमी वाहिनी बलुआ गंगातट पर साफ सफाई के अभाव में चहुंओर गंदगी का अंबार लगा गया है। घाट पर जहां काई व सैवाल जमा हो गया। वहीं ईदगर्दि कूड़ा करकट का ढेर लगा हुआ है। इससे गंगा स्नान-ध्यान करने वाले श्रद्धालुओं को दक्कितों का सामना करना पड़ता है। आए दिन कोई न कोई कोई से फिसलकर चोटिल हो रहा है। लोगों ने जिलाधिकारी से गंगाघाट की सफाई करवाने की मांग की है।

जिले का पश्चिमी वाहिनी बलुआ गंगातट स्नानदान के लिए पूर्वांचल ही नहीं कई प्रदेशों में प्रसद्धि है। हर वर्ष स्नान ध्यान पर्व पर लाखों श्रद्धालु स्नानदान कर पुण्य अर्जित करते हैं। इसके अलावा अन्य दिनों में प्रतिदिन दर्जनों लोग गंगा स्नान करते हैं। ऐसे में घाट पर हमेशा भीड़ भाड़ लगी रहती है। लेकिन जिले का प्रसद्धि घाट आज अधिकारियों के उपेक्षा के चलते गंदगी के भरा पटा है। आलम यह है कि घाट पर काई जमा हो गई है। गंगा किनारे पानी में सैवाल लग गया है। इससे आए दिन कोई न कोई श्रद्धालु गिरकर चोटिल होता रहता है। बीते गुरुवार की सुबह 12 वर्षीय रोहित निषाद काई से फिसलकर गिर गया। इससे उसका हाथ टूट गया। लोगों ने आलाधिकारियों से घाट की महत्ता को देखते ही जल्द से जल्द साफ सफाई करवाने की मांग की है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें