फोटो गैलरी

Hindi Newsप्रेमिका का हत्यारोपित ने अदालत में किया सरेंडर

प्रेमिका का हत्यारोपित ने अदालत में किया सरेंडर

लगभग चार माह पहले धारदार हथियार से 20 वर्षीया प्रेमिका की हत्या करने के बाद फरार प्रेमी ने बीते शुक्रवार को चंदौली मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट के अदालत में सरेंडर कर दिया। जबकि घटना के बाद से ही पुलिस...

प्रेमिका का हत्यारोपित ने अदालत में किया सरेंडर
लाइव हिन्दुस्तान टीमSat, 29 Apr 2017 05:21 PM
ऐप पर पढ़ें

लगभग चार माह पहले धारदार हथियार से 20 वर्षीया प्रेमिका की हत्या करने के बाद फरार प्रेमी ने बीते शुक्रवार को चंदौली मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट के अदालत में सरेंडर कर दिया। जबकि घटना के बाद से ही पुलिस लगातार आरोपित के गिरफ्तारी के लिए हर संभावित ठिकानों पर दबिश देने का दावा करती रही। लेकिन आरोपित ने पुलिस को चकमा देते हुए अदालत में आत्मसमर्पण कर दिया। पुलिस आरोपित को रिमांड पर लेने की तैयारी में जुटीहै।

धानापुर थाना क्षेत्र के बभनपुरा गांव निवासी इसरार की पहली पत्नी से पांच बच्चे है। इसरार पत्नी व बच्चों को छोड़कर दूसरी शादी कर अमरा गांव में रहने लगा। इसी बीच उसका प्रेम पप्पू बरनवाल की 20 वर्षीय पुत्री स्वीटी से हो गया। परिजनों को जब जानकारी हुई, तो स्वीटी पर अंकुश लगाने के साथ ही इसरार को दूर रहने की सलाह दी। बीते 29 दिसंबर की रात स्वीटी घर से लापता हो गई। परिजनों ने काफी खोजबीन के बाद थाने में गुमशुदगी दर्ज करायी। बीते 5 जनवरी को गांव के पोखरे के समीप स्वीटी का खून से लथपथ शव मिला। परिजनों ने इसरार के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया। तब से पुलिस गिरफ्तार करने की कोशिश में जुटी रही। पीड़ित परिवार को भी जल्द ही आरोपित को गिरफ्तार करने का आश्वासन देती रही, लेकिन उसे गिरफ्तार नहीं कर सकी। घटना के चार माह बाद बीते शुक्रवार को चंदौली मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट की अदालत में इसरार ने सरेंडर कर दिया। इस बाबत धानापुर एसओ सुरेश यादव ने बताया कि हत्यारोपित ने शुक्रवार को अदालत में आत्म समर्पण कर दिया है। उसे रिमांड पर लेने की तैयारी की जा रही है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें