फोटो गैलरी

Hindi Newsपॉलीथीन का उपयोग छोड़ो, पर्यावरण से नाता जोड़ो

पॉलीथीन का उपयोग छोड़ो, पर्यावरण से नाता जोड़ो

पॉलीथीन का उपयोग छोड़ो, पर्यावरण से नाता जोड़ो, पॉलिथीन हटाओ पर्यावरण बचाओ, बोलो प्लास्टिक नहीं, हर घर परिवार का लेना होगा संकल्प पॉलिथीन का छोड़ना होगा विकल्प के नारे लगाकर सेक्रेड हार्ट स्कूल के...

पॉलीथीन का उपयोग छोड़ो, पर्यावरण से नाता जोड़ो
लाइव हिन्दुस्तान टीमSat, 13 May 2017 03:10 PM
ऐप पर पढ़ें

पॉलीथीन का उपयोग छोड़ो, पर्यावरण से नाता जोड़ो, पॉलिथीन हटाओ पर्यावरण बचाओ, बोलो प्लास्टिक नहीं, हर घर परिवार का लेना होगा संकल्प पॉलिथीन का छोड़ना होगा विकल्प के नारे लगाकर सेक्रेड हार्ट स्कूल के विद्यार्थियों ने पॉलिथीन का इस्तेमाल न करने के लिए लोगों को जागरूक किया। शुक्रवार सुबह शहर के पम्प रोड स्थित सेक्रेड हार्ट इंग्लिश मीडियम स्कूल के विद्यार्थियों ने जागरूकता रैली निकाली। रैली में शामिल विद्यार्थी हाथों में विभिन्न स्लोगन लिखे बैनर, तख्तियां लिये चल रहे थे। रैली स्कूल के निकलकर पवन चौक पहुंची, जहां विद्यार्थियों ने लोगों को पॉलिथीन से होने वाले नुकसान को बताया।

स्कूल की प्राचार्य अंजलिना फरनान्डो ने कहा कि पॉलीथीन सड़ता-गलता नहीं है, इससे हमारी भूमि की उपजाऊ शक्ति खत्म हो रही है। पेड़ों की संख्या कम होना मानव जीवन के लिए खतरे की घंटी है। इस मौके पर स्कूल के सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं के अलावा बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं मौजूद थे।

बच्चों के साथ नप अध्यक्ष व कार्यपालक पदाधिकारी ने भी किया जागरूक : सेक्रेट हार्ट इंग्लिश मीडियम स्कूल की ओर से निकाली गई जागरूकता रैली के दौरान पवन चौक पर नगर पर्षद अध्यक्ष कृष्ण देव साह, नप के कार्यपालक पदाधिकारी सुशील कुमार व भाजपा नेता संजय मिश्रा भी पहुंचे। यहां बच्चों के साथ उन्होंने लोगों को प्लास्टिक से होने वाले नुकसान को बताया। इस दौरान स्कूल की प्राचार्य ने नप अध्यक्ष व कार्यपालक पदाधिकारी के अलावा स्थानीय दुकानदारों को कागज के ठोंगे भी दिये।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें