फोटो गैलरी

Hindi Newsकभी पत्थर तोड़ने पर मजबूर था यह खिलाड़ी, गावस्कर ने की मदद, और अब...

कभी पत्थर तोड़ने पर मजबूर था यह खिलाड़ी, गावस्कर ने की मदद, और अब...

झारखंड के पूर्व अंतरराष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी गोपाल भेंगरा की महान क्रिकेटर सुनील गावस्कर से मिलने की कई सालों की हसरत आज पूरी हुई। पिछले कई सालों से पूर्व अंतररार्ष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी झारखंड के गोप

लाइव हिन्दुस्तान टीमSun, 19 Mar 2017 06:27 PM

झारखंड के पूर्व अंतरराष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी गोपाल भेंगरा की महान क्रिकेटर सुनील गावस्कर से मिलने की कई सालों की हसरत आज पूरी हुई। पिछले कई सालों से पूर्व अंतररार्ष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी झारखंड के गोपाल भेंगरा की वित्तीय मदद कर रहे हैं। भेंगरा को यह पता चलते ही कि उनके अन्नदाता गावस्कर इस समय रांची में हैं, गोपाल भेंगरा में उनसे मिलने की इच्छा जाहिर की थी।

सुनील गावस्कर ने रविवार को जेएससीए स्टेडियम में उनसे मुलाकात की

साल 1978 के ब्यूनस आयर्स में खेले गये तीसरे हॉकी विश्वकप में भारतीय टीम का प्रतिनिधित्व करने वाले भेंगरा ने गावस्कर से मिलकर उन्हें मदद के लिए शुक्रिया अदा किया। उन्होंने कहा कि वह गावस्कर से मिलकर अभिभूत हैं। यह पल गावस्कर के लिए भी भावनाओं से भरा रहा और उन्होंने भी भेंगरा से मिलने पर खुशी जाहिर की। गावस्कर की तरफ से भेंगरा को कई सालों से साढ़े सात हजार रूपये की मासिक आर्थिक सहायता दी जा रही है।

मिल गया धौनी का चोरी हुआ फोन, रूम की सफाई के समय ही...

झारखंड के खूंटी जिला के तोरपा प्रखंड के उचुर गांव के रहने वाले भेंगरा साल 1975 से 1985 तक देश के लिए हॉकी खेलते थे। पश्चिम बंगाल राज्य हॉकी टीम के कप्तान भेंगरा ने वर्ष 1986 में शारीरीक कारणों से हॉकी खेलना छोड़ दिया था और गांव लौट आये। सेना में नौकरी करने के बावजूद भी किसी कारणवश भेंगरा को पेंशन नहीं मिली।

सबसे ज्यादा बॉल खेलने वाले पहले भारतीय खिलाड़ी बने पुजारा

आगे की स्लाइड में पढ़ें, क्या है पूरा मामला

कभी पत्थर तोड़ने पर मजबूर था यह खिलाड़ी, गावस्कर ने की मदद, और अब...1 / 2

कभी पत्थर तोड़ने पर मजबूर था यह खिलाड़ी, गावस्कर ने की मदद, और अब...

पत्थर तोड़ने पर मजबूर थे भेंगरा

वर्ष 2000 में एक पत्रिका में खबर प्रकाशित हुई कि भेंगरा जीविकोपार्जन के लिए पत्थर तोड़ने का काम कर रहे हैं। गावस्कर को तब यह जानकारी मिली तो उन्होंने भेंगरा को मदद करने की ठान ली। गावस्कर की कंपनी प्रोफेशनल मैनेजमेंट ग्रुप भेंगरा समेत अन्य अभावग्रस्त खिलाड़ियों को मदद कर रही है।

3rd TEST PICS: जब पुजारा की बैटिंग देखने 'बापू' भी पहुंच गए स्टेडियम

भेंगरा को जब यह पता चला कि गावस्कर भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच तीसरे टेस्ट मैच की कमेंट्री करने के लिए रांची आए हैं तो वह गावस्कर से मिलने और उन्हें धन्यवाद देने के लिए यहां जेएससीए स्टेडियम पहुंचे।

झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन के उपाध्यक्ष अजय नाथ शाहदेव ने भेंगरा को अपना अतिथि बनाकर जेएससीए अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम बुलाया और गावस्कर से मिलने की उनकी इच्छा को पूरा किया। भेंगरा ने शाहदेव को भी शुक्रिया अदा किया। भेंगरा ने भारत-ऑस्ट्रेलिया टेस्ट मैच का भी आनंद उठाया।

कभी पत्थर तोड़ने पर मजबूर था यह खिलाड़ी, गावस्कर ने की मदद, और अब...2 / 2

कभी पत्थर तोड़ने पर मजबूर था यह खिलाड़ी, गावस्कर ने की मदद, और अब...