फोटो गैलरी

Hindi Newsदूसरे दिन का खेल खत्म, ऑस्ट्रेलिया ने बनाई भारत पर 298 रनों की बढ़त

दूसरे दिन का खेल खत्म, ऑस्ट्रेलिया ने बनाई भारत पर 298 रनों की बढ़त

ऑस्ट्रेलिया ने बनाई भारत पर 298 रनों की बढ़त भारत के खिलाफ महाराष्ट्र क्रिकेट संघ स्टेडियम में खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच के दूसरे दिन शुक्रवार का खेल खत्म होने तक ऑस्ट्रेलिया ने अपनी दूसरी प

लाइव हिन्दुस्तान टीमFri, 24 Feb 2017 06:36 PM

ऑस्ट्रेलिया ने बनाई भारत पर 298 रनों की बढ़त

भारत के खिलाफ महाराष्ट्र क्रिकेट संघ स्टेडियम में खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच के दूसरे दिन शुक्रवार का खेल खत्म होने तक ऑस्ट्रेलिया ने अपनी दूसरी पारी में चार विकेट खोकर 143 रन बना लिए हैं। इसी के साथ उसने मेजबानों पर 298 रनों की बढ़त ले ली है। 

बल्लेबाजों के लिए मुसीबत बनी स्पिन की मददगार इस पिच पर ऑस्ट्रेलियाई कप्तान स्टीवन स्मिथ ने अच्छे से अपने पैर जमा लिए हैं। वह स्टम्प्स होने पर 59 रनों पर नाबाद लौटे। कप्तान के साथ मिशेल मार्श भी 21 रन बनाकर खेल रहे हैं। 

स्मिथ ने अभी तक अपनी पारी में 117 गेंदों का सामना किया है और सात चौके लगाए हैं। मार्श ने अभी तक 48 गेंदे खेली और दो चौके और एक छक्का लगाया है। 

दूसरे दिन का खेल खत्म, ऑस्ट्रेलिया ने बनाई भारत पर 298 रनों की बढ़त1 / 8

दूसरे दिन का खेल खत्म, ऑस्ट्रेलिया ने बनाई भारत पर 298 रनों की बढ़त

105 रनों पर सिमटी भारतीय पारी, ऑस्ट्रेलिया की भी स्थिति रही कमजोर

स्टीव ओकीफ की शानदार गेंदबाजी के दम पर भारत को पहली पारी में 105 रनों पर समेटने के बाद दूसरी पारी खेलने उतरी ऑस्ट्रेलिया की शुरुआत खराब रही। डेविड वॉर्नर (10) को रविचंद्रन अश्विन ने पारी के पहले ओवर की आखिरी गेंद पर पवेलियन भेजा। आउट होने से पहले वॉर्नर ने अश्विन पर दो चौके जड़े। 

दूसरे सालमी बल्लेबाज शॉन मार्श 23 के कुल स्कोर तक अपना खाता भी नहीं खोल पाए थे और इसी स्कोर पर अश्विन की गेंद पर पगबाधा करार दे दिए गए। 

पीटर हैंड्सकॉम्ब (19) ने कप्तान के साथ पारी को आगे बढ़ाया और स्कोर 61 तक पहुंचाया। अश्विन ने हैंड्सकॉम्ब को मुरली विजय के हाथों कैच करा उनकी पारी का अंत किया। पहली पारी में अर्धशतक लगाने वाले मैट रेनशॉ ने दूसरी पारी में भी अच्छी बल्लेबाजी की और स्मिथ के साथ चौथे विकेट के लिए 52 रन जोड़े। 

रेनशॉ जयंत यादव की गेंद पर 113 के कुल स्कोर पर पवेलियन लौटे। वह जयंत की गेंद पर बड़ा शॉट मारने के प्रयास में सीमा रेखा पर ईशांत शर्मा के हाथों लपके गए। इसके बाद मिशेल ने स्मिथ के साथ मिलकर दिन का खेल खत्म होने तक 30 रन जोड़ लिए हैं। 

दूसरे दिन का खेल खत्म, ऑस्ट्रेलिया ने बनाई भारत पर 298 रनों की बढ़त2 / 8

दूसरे दिन का खेल खत्म, ऑस्ट्रेलिया ने बनाई भारत पर 298 रनों की बढ़त

विराट बिना खाता खोले पवेलियन लौटे

इससे पहले दिन की शुरुआत आस्ट्रेलिया ने ही की थी। अपने पहले दिन के पहली पारी के स्कोर नौ विकेट पर 256 रनों से आगे खेलने उतरी ऑस्ट्रेलिया का आखिरी विकेट दिन के पहले ओवर में ही गिरा गया। 

मेजबानों को बल्लेबाजी का मौका मिला। मौजूदा फॉर्म को देखकर लग रहा था कि भारत को इस स्कोर को पार करने में ज्यादा परेशानी नहीं होगी लेकिन हुआ उससे उलट। पिच की हरकतों को जानकर सलामी जोड़ी लोकेश राहुल (64) और मुरली विजय (10) ने संभल कर खेलते हुए 26 रन जोड़े लिए थे। जोस हेजलवुड ने विजय को इसी स्कोर पर आउट किया। 

चेतेश्वर पुजारा (6) विकेट को समझ पाते उससे पहले ही मिशेल स्टार्क ने उन्हें पवेलियन भेज दिया। पुजारा जब आउट हुए तब भारत का स्कोर 44 रन था। इसी स्कोर पर स्टार्क ने भारत को बड़ा झटका दिया। कप्तान विराट कोहली बिना खाता खोले पवेलियन लौट चुके थे। अंतरार्ष्ट्रीय क्रिकेट में वह 104 पारियों के बाद शून्य पर आउट हुए।  भारतीय टीम ने लंच ब्रेक तक अपनी पहली पारी में तीन विकेट के नुकसान पर 70 रन बनाए थे।

दूसरे दिन का खेल खत्म, ऑस्ट्रेलिया ने बनाई भारत पर 298 रनों की बढ़त3 / 8

दूसरे दिन का खेल खत्म, ऑस्ट्रेलिया ने बनाई भारत पर 298 रनों की बढ़त

लंच के बाद संभल नहीं पाई भारतीय पारी

लंच के बाद अजिंक्य रहाणे के साथ भारतीय पारी को आगे बढ़ाने उतरे राहुल टीम के खाते में 24 रन ही जोड़े थे कि ओकीफ ने 33वें ओवर की दूसरी गेंद पर डेविड वॉर्नर के हाथों उन्हें कैच आउट कर पवेलियन भेजा। लोकेश ने अपनी पारी में खेली गईं 97 गेंदों में 10 चौके और एक छक्का लगाया। इसी ओवर में ओकीफ ने रहाणे (13) और रिद्धिमान साहा (०) के रूप में भारतीय टीम के दो और विकेट गिराए। 

रहाणे के आउट होने के बाद भारतीय टीम का कोई भी बल्लेबाज दहाई तक भी नहीं पहुंच पाया। नाथन लॉयन ने 95 के कुल योग पर अश्विन (1) को पवेलियन भेज भारतीय टीम का सातवां विकेट गिराया।

ओकीफ ने इसके बाद जयंत यादव (2), रवींद्र जड़ेजा (2) और उमेश यादव (4) के विकेट लेकर भारत को 105 रनों पर पवेलियन में बैठा दिया। 

दूसरे दिन का खेल खत्म, ऑस्ट्रेलिया ने बनाई भारत पर 298 रनों की बढ़त4 / 8

दूसरे दिन का खेल खत्म, ऑस्ट्रेलिया ने बनाई भारत पर 298 रनों की बढ़त

भारतीय टीम की सबसे खराब पारी 

भारतीय टीम की यह सबसे खराब पारी रही है। टीम ने अंतिम 11 रनों पर अपने अंतिम सात विकेट गंवाए। इससे पहले भारत ने 1989-90 में क्राइस्टचर्च में खेले गए टेस्ट मैच में 18 रनों पर अपने अंतिम सात विकेट गंवाए थे। 

ऑस्ट्रेलिया के लिए ओकीफ के अलावा मिशेल स्टार्क को दो और जोस हाजलेवुड और नाथन लॉयन को एक-एक सफलता मिली। 

ऑस्ट्रेलिया ने रेनशॉ (68) और मिशेल स्टार्क (61) के अर्धशतकों की बदौलत अपनी पहली पारी में 260 रन बनाए थे। 

जीरो पर निपटे विराट, द्रविड़-तेंदुलकर का 'खास' रिकॉर्ड तोड़ने से चूके

दूसरे दिन का खेल खत्म, ऑस्ट्रेलिया ने बनाई भारत पर 298 रनों की बढ़त5 / 8

दूसरे दिन का खेल खत्म, ऑस्ट्रेलिया ने बनाई भारत पर 298 रनों की बढ़त

उमेश यादव की शानदार गेंदबाजी

उमेश ने रिवर्स स्विंग गेंदबाजी से ऑस्ट्रेलियाई टीम को बैकफुट पर ढकेलने में अहम भूमिका निभाई, हालांकि स्टार्क ने दबाव में अच्छी बल्लेबाजी कर ऑस्ट्रेलिया को कुछ हद तक मुश्किल से उबारा। टर्निंग पिच पर तेज गेंदबाज उमेश ने पुरानी गेंद से जबर्दस्त प्रदर्शन करते हुए 12 ओवर में 32 रन देकर चार विकेट लिए। एक समय ऑस्ट्रेलिया का स्कोर नौ विकेट पर 205 रन था। स्टार्क ने 58 गेंद में पांच चौकों और तीन छक्कों की मदद से नॉटआउट 57 रन बनाए हैं। टेस्ट क्रिकेट में नौवां अर्धशतक जमाते हुए स्टार्क ने अपने 1000 रन भी पूरे कर लिए। आगे की स्लाइड में पढ़ें रेनशॉ की शानदार पचासा...

INDvsAUS: बीच मैच से अचानक पवेलियन लौटने पर बोले रेनशॉ, मजबूर था मैं

दूसरे दिन का खेल खत्म, ऑस्ट्रेलिया ने बनाई भारत पर 298 रनों की बढ़त6 / 8

दूसरे दिन का खेल खत्म, ऑस्ट्रेलिया ने बनाई भारत पर 298 रनों की बढ़त

रेनशॉ का पचासा

सलामी बल्लेबाज मैट रेनशॉ ने 156 गेंद में 68 रन बनाए। पेट खराब होने के बावजूद उन्होंने संयम के साथ क्रीज पर डटकर ये पारी खेली। उन्हें डेविड वॉर्नर (38) का विकेट गिरने के बाद पेट की तकलीफ के कारण मैदान भी छोड़ना पड़ा था। सुनील गावस्कर से लेकर शेन वॉर्न तक ने ये बात कही कि पहले दिन विकेट बल्लेबाजी के लिए काफी मुश्किल था। ऐसे में स्टार्क ने उम्दा बल्लेबाजी करके यह सुनिश्चित किया कि ऑस्ट्रेलिया 250 रन का आंकड़ा पार करे। आगे की स्लाइड में पढ़ें पहले दिन कैसा रहा स्पिनरों का प्रदर्शन...

VIDEO: एक ही गेंद पर वॉर्नर-रेनशॉ लौटे पवेलियन, स्मिथ रह गए दंग

दूसरे दिन का खेल खत्म, ऑस्ट्रेलिया ने बनाई भारत पर 298 रनों की बढ़त7 / 8

दूसरे दिन का खेल खत्म, ऑस्ट्रेलिया ने बनाई भारत पर 298 रनों की बढ़त

स्पिनरों ने भी किया कमाल

भारतीय स्पिनरों ने पहले दिन के दूसरे सेशन में दबाव बनाते हुए चार विकेट 154 रन पर निकाल दिए। ऑस्ट्रेलिया ने लंच से पहले वॉर्नर का विकेट गंवाया । वहीं लंच के बाद कप्तान स्टीव स्मिथ (27), शॉन मार्श (16) और पीटर हैंडस्कॉम्ब (22) आउट हुए। कप्तान स्मिथ ने काफी धीमी बल्लेबाजी की जबकि शॉन कुछ तेजी से खेले लेकिन 16 रन बनाकर जयंत यादव का शिकार बने। हैंडस्कॉम्ब को जडेजा ने एलबीडब्ल्यू आउट किया। इसके पांच गेंद बाद अश्विन ने स्मिथ को मिडविकेट पर लपकवाया।

दूसरे दिन का खेल खत्म, ऑस्ट्रेलिया ने बनाई भारत पर 298 रनों की बढ़त8 / 8

दूसरे दिन का खेल खत्म, ऑस्ट्रेलिया ने बनाई भारत पर 298 रनों की बढ़त