फोटो गैलरी

Hindi Newsइरफान ने किया 21 साल की सफा से जेद्दाह में निकाह, देखें PHOTOS

इरफान ने किया 21 साल की सफा से जेद्दाह में निकाह, देखें PHOTOS

भारतीय ऑलराउंडर इरफान पठान ने सफा बेग के साथ पवित्र शहर मक्का में निकाह कर लिया है।            टीम इंडिया में वापसी करने वाले अनुभवी ऑफ स्पिनर हरभजन सिंह ने अक्टूबर के अंत में अभिनेत्री गीता बसरा...

इरफान ने किया 21 साल की सफा से जेद्दाह में निकाह, देखें PHOTOS
एजेंसीSat, 06 Feb 2016 05:50 PM
ऐप पर पढ़ें

भारतीय ऑलराउंडर इरफान पठान ने सफा बेग के साथ पवित्र शहर मक्का में निकाह कर लिया है।
          
टीम इंडिया में वापसी करने वाले अनुभवी ऑफ स्पिनर हरभजन सिंह ने अक्टूबर के अंत में अभिनेत्री गीता बसरा से शादी की थी जिसके कुछ समय बाद ओपनर रोहित शर्मा अपनी गर्लफ्रेंड रितिका सजदेह के साथ शादी के बंधन में बंध गए थे और अब इसी कड़ी में इरफान पठान भी जुड़ गए हैं।
        
31 वर्षीय इरफान ने सऊदी अरब के जेद्दाह में रह रहीं  21 साल की सफा से निकाह किया। बडौदा के ऑलराउंडर इरफान की शादी की तैयारियां पिछले कुछ समय से चल रही थीं। एक रिपोर्ट के मुताबिक, सफा और इरफान पिछले दो वर्षों से एक साथ थे।
         
एक सूत्र के हवाले से प्रकाशित रिपोर्ट में बताया गया है कि इरफान और सफा दुबई में दो साल पहले एक दूसरे से मिले थे और इसके बाद दोनों के बीच करीबियां बढ़ने लगीं। सफा वडोदरा में इरफान के परिवार से मिलने भी गयी थीं। दोनों की सगाई तीन महीने पहले हुई थी जिसके बाद शादी की तारीख तय की गयी।
        
21 वर्षीय सफा एक मॉडल रह चुकी हैं और फिलहाल जेद्दा में एक पीआर फर्म में काम करती हैं। सफा मशहूर नेल आर्टिस्ट हैं और वह जेद्दाह के अंतरराष्ट्रीय भारतीय स्कूल से पढ़ी हैं।
          
इरफान और सफा की शादी के लिए मक्का में आयोजित कार्यक्रम बेहद सादा रहा जिसमें पारिवारिक सदस्य और करीबी रिश्तेदारों को ही आमंत्रित किया गया था। निकाह के बाद पठान परिवार ने अल हिंदीवियाह में भोज का आयोजन किया। माना जा रहा है कि इरफान मार्च महीने में मुंबई में रिसेप्शन पार्टी देंगे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें