फोटो गैलरी

Hindi NewsMIvDD: छाए मैक्लेनाघन, मुंबई ने दिल्ली को 14 रन से हराया

MIvDD: छाए मैक्लेनाघन, मुंबई ने दिल्ली को 14 रन से हराया

बल्लेबाजों के शर्मनाक प्रदर्शन के कारण दिल्ली डेयरडेविल्स को मुंबई इंडियंस के हाथों शनिवार को 14 रन से हार का सामना करना पड़ा। टॉस जीतकर दिल्ली के कप्तान जहीर खान ने पहले गेंदबाजी करने का फैसला

लाइव हिन्दुस्तान टीमSun, 23 Apr 2017 08:40 AM

बल्लेबाजों के शर्मनाक प्रदर्शन के कारण दिल्ली डेयरडेविल्स को मुंबई इंडियंस के हाथों शनिवार को 14 रन से हार का सामना करना पड़ा। टॉस जीतकर दिल्ली के कप्तान जहीर खान ने पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। मुंबई की टीम आठ विकेट पर 142 रन ही बना सकी। लेकिन इस लक्ष्य के जवाब में दिल्ली की टीम निर्धारित 20 ओवर में सात विकेट के नुकसान पर 128 रन ही बना पाई। इसके साथ ही दिल्ली का पिछले छह साल से वानखेडे स्टेडियम में जीतने का सपना भी अधूरा रह गया। 

मैक्लेनाघन छाए : मुंबई के तेज गेंदबाज मिचेल मैक्लेनाघन ने घातक गेंदबाजी कर दिल्ली के शीर्षक्रम को झकझौर दिया। 

विकेटों का पतझड़ : दिल्ली के शीर्षक्रम बल्लेबाजों का प्रदर्शन बेहद निराशाजनक रहा। शुरू के छह बल्लेबाजों में से कोई भी दहाई का आंकड़ा पार नहीं कर सका। तीन बल्लेबाज ओपनर आदित्य तारे, कोरे एंडरसन और ऋषभ पंत खाता भी नहीं खोल सके। संजू सैमसन नौ रन, करुण नायर पांच और श्रेयस अय्यर छह रन बनाकर पवेलियन लौट गए।  

शानदार गेंदबाजी : इससे पहले, दिल्ली की ओर से स्पिनर अमित मिश्रा और तेज गेंदबाज पैट कमिंस ने बेहद कसी हुई गेंदबाजी की। मिश्रा ने चार ओवर में एक मेडन रखते हुए 18 रन दिए और दो विकेट चटकाए। कमिंस ने चार ओवर में 20 रन देकर दो विकेट झटके। एक विकेट तेज गेंदबाज केगिसो रबादा को मिला। दिल्ली ने इस मैच में तीन बदलाव किए। स्पिनर जयंत यादव, ऑलराउंडर एंजेलो मैथ्यूज और सैम बिलिंग को बाहर कर दिया गया। इनके स्थान पर कोरे एंडरसन, आदित्य तारे और दक्षिण अफ्रीका के पेसर केगिसो रबादा को अंतिम एकादश में जगह मिली। रबादा ने इस मैच के साथ आईपीएल में आगाज किया। 

 

लाइव अपडेट:

19वें ओवर में लगा दिल्ली को 7वां झटका, कागिसो रबाडा 44 रन बनाकर आउट।

15 ओवर तक दिल्ली का स्कोर 91/6, क्रिस मोरिस (28 रन) और कागिसो रबाडा (38 रन) क्रीज पर।

10: 39 PM: दिल्ली को छठा झटका लगा। करुण नायर सिर्फ 5 रन बनाकर ही आउट हो गए। करुण नायर ने 15 बॉल पर सिर्फ 5 रन बनाए और हार्दिक पांड्या की गेंद पर आउट हो गए। स्कोर 26/6 (7 ओवर) 

10:33 PM: दिल्ली लगातार अपना विकेट खोए जा रही है। पांचवे ओवर में दिल्ली को 5वां झटका लगा। रिषभ पंत भी बिना खाता खोले आउट हुए। पंत के जाने के बाद कागिसो रबाडा ने कमान संभाली है। अभी कागिसो रबाडा और करुण नायर क्रीज पर हैं। स्कोर 23/5 (ओवर 6.0)

10:25 PM: दिल्ली को लगा चौथा झटका। कोरी एंडरसन बिना खाता खोले ही आउट। 

10:21 PM: दिल्ली को तीसरा झटका, श्रेयस अय्यर 6 रन बनाकर आउट हो गए। स्कोर 20/3 (3.3 ओवर) अभी करुण नायर और कोरी एंडरसन ने कमान संभाली हुई है।

10:11 PM: दिल्ली को दूसरा झटका लगा। संजू सैमसन 9 रन बनाकर आउट हो गए। मिशेल मैक्लिनेगन की गेंद पर रोहित को कैच थमा बैठे। संजू के जाने के बाद श्रेयस अय्यर ने कमान संभाली है।स्कोर 14/2 (2.0 ओवर)

10:05 PM: दिल्ली को चौथे बॉल पर ही पहला झटका लगा। आदित्य तारे बिना खाता खोले ही पवेलियन लौटे। आदित्य तारे के बाद करुण नायर ने कमान संभाली। अभी संजू सैमसन और करुण नायर क्रीज पर हैं। स्कोर 9/1 (1.0 ओवर)

ऐसा रही पहली इनिंग

मुंबई ने दिल्ली को जीत के लिए 143 रनों का लक्ष्य दिया है। मुंबई ने पहली इनिंग में आठ विकेट के नुकसान पर 142 रन बनाए

9:44 PM: मुंबई को एक के बाद एक लगातार दो झटके लगे। भज्जी सिर्फ 2 रन बनाकर रनआउट हो गए, वहीं हार्दिक पांड्या भी 24 रन बनाकर रनआउट हुए। स्कोर 139/8 (19.05 ओवर) 

9:30 PM: मुंबई को लगा छठा झटका, कीरन पोलार्ड 26 रन बनाकर आउट हो गए। पैट कमिंस की गेंद पर संजू सैमसन को कैच थमा बैठे। पोलार्ड के जाने के बाद हरभजन सिंह ने कमान संभाली है। स्कोर  123/6 (18.0 ओवर)

9:23 PM: मुंबई का शतक, हार्दिक पांड्या-कीरन पोलार्ड क्रीज पर, 15 ओवर तक स्कोर 102/5

9:10 PM: मुंबई को लगा पांचवा झटका, कुणाल पांड्या 17 रन बनाकर पवेलियन लौटे। अमित मिश्रा की गेंद पर कुणाल, रिषभ पंत को कैच थमा बैठे।

8:45 PM: मुंबई को एक के बाद एक लगातार झटका लग रहा है। आठवें ओवर में मुंबई को चौथा झटका लगा। रोहित शर्मा सिर्फ 5 रन बनाकर आउट हो गए। अमित मिश्रा की गेंद पर रोहित पैट कमिंस को कैच थमा बैठे। अभी कीरन पोलार्ड और कुणाल पांड्या ने कमान संभाली हुई है। स्कोर 61/4 

8:38 PM: मुंबई को तीसरा झटका लगा। नीतीश राणा सिर्फ 8 रन बनाकर आउट हो गए। पैट कमिंस की गेंद पर नीतीश, कोरी एंडरसन को कैच थमा बैठे। स्कोर 57/3 (7.3 ओवर)

8:37 PM: मुंबई की फिफ्टी, रोहित शर्मा-नीतीश राणा क्रीज पर, 6 ओवर तक स्कोर 55/2

मुंबई को दूसरा झटका लगा। जोस बटलर 28 रन बनाकर रनआउट हुए। जोस बटलर के बाद रोहित शर्मा ने कमान संभाली है। 

8:23 PM: मुंबई को पहला झटका लगा, कागिसो रबाडा की गेंद पर पार्थिव पटेल सिर्फ 8 रन बनाकर आउट हो गए। पार्थिव के बाद नीतीश राणा ने कमान संभाली है। स्कोर 42/1

8:16 PM: मुबंई की तरफ से पार्थिव पटेल और जोस बटलर ने कमान संभाली हुई है। 2.5 ओवर तक मुबंई ने बिना विकेट के नुकसान के 27 रन बना लिए है। जोस बटलर ने 08 बॉल पर 12 रन बना लिए हैं और पार्थिव पटेल ने 8 बॉल पर 9 रन बनाए हैं। 

मुंबई इंडियंस आईपीएल-10 के प्वॉइंट टेबल में टॉप पर है। वहीं दिल्ली चौथे नंबर पर है। मुंबई ने छह में से पांच मैच जीते हैं। रोहित शर्मा की कप्तानी वाली मुंबई की बल्लेबाजी अभी तक शानदार रही है। टीम में नीतीश राणा पांड्या ब्रदर्स (कुणाल और हार्दिक) अभी तक अच्छे मैच फिनिशर साबित हुए हैं।

IPL: 'माही' को लेकर स्मिथ का बड़ा बयान, बोले- धौनी अभी जहां हैं...

IPL-10 DOUBLE DOSE: आज होने वाले दो मुकाबलों के बारे में जानें सबकुछ

आगे की स्लाइड में जानें कैसा हो सकता है दोनों टीमों का टीम कॉम्बिनेशन...

IPL की खास और विस्तृत कवरेज के लिए यहां क्लिक करें...

MIvDD: छाए मैक्लेनाघन, मुंबई ने दिल्ली को 14 रन से हराया1 / 2

MIvDD: छाए मैक्लेनाघन, मुंबई ने दिल्ली को 14 रन से हराया

प्लेइंग इलेवन

मुंबई इंडियंसः पार्थिव पटेल, जोस बटलर, नीतीश राणा, रोहित शर्मा, हार्दिक पांड्या, कीरन पोलार्ड, कुणाल पांड्या, मिशेल जॉनसन हरभजन सिंह, मिशेल मैक्लिनेगन, जसप्रीत बुमराह।

दिल्ली डेयरडेविल्सः आदित्य तारे, संजू सैमसन, श्रेयस अय्यर, करुण नायर, रिषभ पंत,कोरी एंडरसन, क्रिस मोरिस, पैट कमिंस, अमित मिश्रा,कागिसो रबाडा,जहीर खान।

MIvDD: छाए मैक्लेनाघन, मुंबई ने दिल्ली को 14 रन से हराया2 / 2

MIvDD: छाए मैक्लेनाघन, मुंबई ने दिल्ली को 14 रन से हराया