फोटो गैलरी

Hindi Newsक्रिकेट ग्राउंड से दूर रहने के बाद भी कोहली से ज्यादा चर्चित रहे धौनी

क्रिकेट ग्राउंड से दूर रहने के बाद भी कोहली से ज्यादा चर्चित रहे धौनी

भारतीय टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धौनी भले ही टीम के कप्तान नहीं हैं लेकिन उनकी चाहने वालों की संख्या में कोई कमी नहीं आई है। लोग आज भी एमएस धौनी से जुड़ी चीजों को इंटरनेट पर खोज कर पढ़ते हैं।...

क्रिकेट ग्राउंड से दूर रहने के बाद भी कोहली से ज्यादा चर्चित रहे धौनी
लाइव हिन्दुस्तान टीमFri, 31 Mar 2017 11:33 AM
ऐप पर पढ़ें

भारतीय टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धौनी भले ही टीम के कप्तान नहीं हैं लेकिन उनकी चाहने वालों की संख्या में कोई कमी नहीं आई है। लोग आज भी एमएस धौनी से जुड़ी चीजों को इंटरनेट पर खोज कर पढ़ते हैं। गूगल पर पिछले एक महीने में दुनिया भर में लोगों ने टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली से अधिक लोगों ने महेंद्र सिंह धौनी के बारे में सर्च किया है।  

हाल ही में आस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट सीरीज में हुए विवादों के बाद भी लोगों ने धौनी से जुड़ी जानकारियों को गूगल पर अधिक पढ़ा। आपको बता दें कि भारत और आस्ट्रेलिया सीरीज में दोनों टीमों में कई विवाद सामने आए थे।

 

गूगल पर हाल ही में खेल के मैदान पर सबसे अधिक चर्चा में रहे तीन खिलाड़ियों विराट कोहली, आर. अश्विन और रविंद्र जडेजा की तुलना पूर्व कप्तान धौनी से की गई तो वे सबसे अधिक सर्च किए गए खिलाड़ियों में टॉप पर रहे।

जब विराट और धौनी के बीच तुलना के लिए 30 दिनों के गूगल सर्च को खंगाला गया तो देखा गया कि धौनी कोहली से ज्यादा सर्च किए गए।       

दरअसल हाल ही दिल्ली में एक होटल में आग लग गई थी। इस होटल में रांची का क्रिकेट टीम ठहरी हुई थी। कप्तान धौनी भी इस टीम का हिस्सा थे। इस घटना के बाद लोगों ने गूगल पर धौनी फायर कीवर्ड से गूगल पर सबसे अधिक सर्च किया। इसके अलावा लोग गूगल पर उनकी पूर्व गर्लफ्रेंड प्रियांका के बारे में जानना चाह रहे थे।

 

कप्तान धौनी भारत में नहीं बल्कि अमेरिका में भी अन्य भारतीय क्रिकेटरों से अधिक सर्च किए गए।

कोहली विवाद: विराट बोले, मेरे बयान को बेवजह तिल का ताड़ बनाया

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें