फोटो गैलरी

Hindi Newsअंकिता और पिंकी ने जीता पंजाबी जट्टी का पुरस्कार

अंकिता और पिंकी ने जीता पंजाबी जट्टी का पुरस्कार

दून संस्कृति मंच से जुड़ी महिलाओं ने शुक्रवार को धूमधाम से बैसाखी उत्सव मनाया। इस मौके पर महिलाओं ने पंजाबी भांगड़ा किया और पंजाबी गीतों पर आकर्षक नृत्य की प्रस्तुति देकर खूब तालियां भी बटौरी। इस...

अंकिता और पिंकी ने जीता पंजाबी जट्टी का पुरस्कार
लाइव हिन्दुस्तान टीमFri, 28 Apr 2017 06:20 PM
ऐप पर पढ़ें

दून संस्कृति मंच से जुड़ी महिलाओं ने शुक्रवार को धूमधाम से बैसाखी उत्सव मनाया। इस मौके पर महिलाओं ने पंजाबी भांगड़ा किया और पंजाबी गीतों पर आकर्षक नृत्य की प्रस्तुति देकर खूब तालियां भी बटौरी। इस मौके पर पंजाबी जट्टी का पुरस्कार अंकिता और पिंकी ने जीता। विजेताओं को मंच ने पुरस्कार से सम्मानित किया।

शुक्रवार को कार्यक्रम का शुभारंभ सरस्वती वंदना से हुई। इसके बाद अमरीक, पिंकी, रंजना ने पंजाबी गानों पर गिद्या किया। इसके बाद सोनिया आनंद ने पंजाबी गीतों से कार्यक्रम को और खास बना दिया। फिर पुष्पा भल्ला, अंकिता, नीतू ढिल्लो ने ढोल जगीरो दा... पर भांगड़ा किया। दून संस्कृति मंच अध्यक्ष रमा गोयल ने महिलाओं को बैसाखी पर्व की शुभकामनाएं दी। इसके साथ ही विजेताओं को पुरस्कृत भी किया।

कार्यक्रम में उपाध्यक्ष वीणा सिंह, संगीता जैन, सचिव वंदना अग्रवाल, संयुक्त सचिव ऋषि सिंघल, कोषाध्यक्ष अनीता अग्रवाल, रंजना गुप्ता, सांस्कृति सचिव शोभा वासन, मंजरी सक्सेना, पुष्पा गुप्ता, अल्का गुप्ता, अरुण गोयल, मंजरी सक्सेना, अरुणा चावला, ऋतु गोयल, विजय गुरमीत, डेजी, दया, मिथलेश, इंगिता पुजारी, मीरा मित्तल, अन्नू गोयल सहित अन्य लोग मौजूद थे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें