फोटो गैलरी

Hindi Newsशहर में नौ घंटे में 18 डिग्री चढ़ा तापमान

शहर में नौ घंटे में 18 डिग्री चढ़ा तापमान

रविवार को दून का तापमान नौ घंटे के अंतराल में 18.7 डिग्री चढ़ गया। अधिकतम और न्यूनतम तापमान में यह अंतर चिंता के स्तर को छू रहा है। प्रदेश के ज्यादातर स्थानों पर इन दिनों तापमान में यही अंतर आ रहा...

शहर में नौ घंटे में 18 डिग्री चढ़ा तापमान
लाइव हिन्दुस्तान टीमMon, 27 Feb 2017 11:51 AM
ऐप पर पढ़ें

रविवार को दून का तापमान नौ घंटे के अंतराल में 18.7 डिग्री चढ़ गया। अधिकतम और न्यूनतम तापमान में यह अंतर चिंता के स्तर को छू रहा है। प्रदेश के ज्यादातर स्थानों पर इन दिनों तापमान में यही अंतर आ रहा है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार तापमान में इतने कम समय में इतना अंतर आने से मौसम संबंधित बीमारियां हो सकती हैं, इसलिए लोग फिलहाल गरम कपड़े पहन कर रखें।

देहरादून में रविवार सुबह साढ़े पांच बजे न्यूनतम तापमान औसत से एक डिग्री कम 8.6 डिग्री दर्ज किया गया। जबकि अधिकतम तापमान दोपहर ढाई बजे औसत से चार डिग्री अधिक 27.3 तक पहुंच गया। इस तरह महज नौ घंटे के अंतराल पर न्यूनतम और अधिकतम तापमान के बीच 18.7 डिग्री का अंतर दर्ज किया गया। इसी प्रकार रविवार को पंतनगर का अधिकतम तापमान भी 25.6 था, जबकि न्यूनतम तापमान 6.3 डिग्री ही दर्ज किया।

मौसम विभाग के अनुसार अधिकतम और न्यूनतम तापमान के बीच 18 डिग्री से अधिक का अंतर आना मानव शरीर के लिए ठीक नहीं है। एक दिन में तापमान में इतना अंतर को शरीर आसानी से झेल नहीं पाता है। इसलिए लोग दोपहर में थोड़ा गरमी महसूस होने के बावूजद गरम कपड़ों का साथ ना छोड़े। इसी प्रकार सुबह शाम को भी अच्छी तरह गरम पकड़े पहन कर निकलें।

मौसम केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह के मुताबिक अगले एक दो दिन अधिकतम तापमान में और बढ़ोत्तरी हो सकती है। लेकिन न्यूनतम तापमान औसत के आस पास ही बना रहेगा। इसलिए लोग फिलहाल गरम कपड़े पहनना जारी रखें। उन्होंने बताया कि प्रदेश में एक और दो मार्च को हल्की बारिश के आसार बन रहे हैं। इसके बाद तापमान में गिरावट दर्ज होगी।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें