बंद रहे बैंक, कर्मचारियों ने किया प्रदर्शन
यूनाइटेड फॉरम ऑफ बैंक यूनियन की हड़ताल के कारण जिले के सभी सरकारी बैंक बंद रहे। इस दौरान कर्मचारियों ने बैंकों के सामने प्रदर्शन किया। बैंक ईम्पलाइज फेडरेशन ऑफ झारखंड के उपाध्यक्ष राणा घोष ने बताया...
यूनाइटेड फॉरम ऑफ बैंक यूनियन की हड़ताल के कारण जिले के सभी सरकारी बैंक बंद रहे। इस दौरान कर्मचारियों ने बैंकों के सामने प्रदर्शन किया। बैंक ईम्पलाइज फेडरेशन ऑफ झारखंड के उपाध्यक्ष राणा घोष ने बताया कि यूनियन अपनी विभिन्न मांगों को लेकर हड़ताल की गई है। पूरे भारत से दस लाख से अधिक कर्मचारी इस हड़ताल में शामिल हो रहे हैं। इसमें पदाधिकारी से लेकर कर्मचारी तक शामिल हैं। उन्होंने बताया सरकार से मांग की गई है कि नोटबंदी के दौरान देर रात तक किए गए काम के लिए अतिरिक्त पेमेंट किया जाए। साथ ही ग्रेच्युटी की सीमा 10 लाख से बढ़ाकर 20 लाख किया जाए। इसके साथ ही बैंक में आउट सोर्सिंग व श्रमिक संगठनों के अधिकार में कटौती करने का विरोध किया गया है।