फोटो गैलरी

Hindi Newsछेड़खानी का विरोध करने पर महिला से मारपीट

छेड़खानी का विरोध करने पर महिला से मारपीट

नगर थाना क्षेत्र निवासी महिला ने थाना में विधुभूषण सरकार रोड निवासी अमित ठाकुर, चंदन ठाकुर, कुमोद ठाकुर, संगीता देवी, रेखा देवी के खिलाफ आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज करायी है। दर्ज मामले में जिक्र...

छेड़खानी का विरोध करने पर महिला से मारपीट
लाइव हिन्दुस्तान टीमThu, 27 Apr 2017 01:00 AM
ऐप पर पढ़ें

नगर थाना क्षेत्र निवासी महिला ने थाना में विधुभूषण सरकार रोड निवासी अमित ठाकुर, चंदन ठाकुर, कुमोद ठाकुर, संगीता देवी, रेखा देवी के खिलाफ आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज करायी है।

दर्ज मामले में जिक्र है कि आरोपी अमित कुमार अक्सर उसके साथ छेड़खानी की घटना को अंजाम देता था। जिसकी शिकायत पीड़िता ने पति से भी की लेकिन समझा-बुझाकर शांत कर दिया। घटना के दिन पीड़िता के साथ आरोपी छेड़खानी का प्रयास करने लगा विरोध करने पर अन्य आरोपियों ने मारपीट कर कानी बाली व अन्य सामान छिनकर घर से बाहर निकल दिया। पीड़िता घर से निकाले जाने के बाद मायके चली गयी।

वहां से आने के बाद थाने में आरोपियों के खिलाफ शिकायत दर्ज करायी। शिकायत के आधार पर आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर अनुसंधान में जुट गयी है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें