फोटो गैलरी

Hindi Newsमहिला पर्यटकों के लिए चौथा सबसे असुरक्षित शहर दिल्ली

महिला पर्यटकों के लिए चौथा सबसे असुरक्षित शहर दिल्ली

पश्चिमी देशों की महिलाएं घूमने के लिए दुनियाभर में जाती हैं। यात्रा पर निकलने से पहले वे सोचती हैं कि वहां से कुछ खूबसूरत यादें लेकर लौटेंगी, लेकिन यात्रा की तैयारी के दौरान उन्हें घूमने की जगह चुनने...

महिला पर्यटकों के लिए चौथा सबसे असुरक्षित शहर दिल्ली
लाइव हिन्दुस्तान टीमWed, 25 Feb 2015 12:30 PM
ऐप पर पढ़ें

पश्चिमी देशों की महिलाएं घूमने के लिए दुनियाभर में जाती हैं। यात्रा पर निकलने से पहले वे सोचती हैं कि वहां से कुछ खूबसूरत यादें लेकर लौटेंगी, लेकिन यात्रा की तैयारी के दौरान उन्हें घूमने की जगह चुनने के साथ ही अपनी सुरक्षा को भी ध्यान में रखना चाहिए। हाल ही में यूगोव द्वारा किए गए सर्वे में महिला सैलानियों के लिए सावधानी से यात्रा करने वाले शहरों में दिल्ली भी शामिल है और उसे विश्व का चौथा सबसे असुरक्षित शहर माना गया है।

इन देशों में सैलानियों को सावधानी बरतने की सलाह

भारत
देश
के विभिन्न हिस्सों में स्थानीय महिलाओं और पर्यटकों के साथ दुष्कर्म के मामले बढ़े हैं।
हर 20वें मिनट में एक यौन उत्पीड़न का मामला सामने आता है। 
7.1 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज हुई है
2010 से महिलाओं के खिलाफ अपराधों में राष्ट्रीय अपराध रिकॉर्ड ब्यूरो के मुताबिक
पिछले महीने ही दिल्ली में जापानी पर्यटक से दुष्कर्म की घटना सामने आई थी।

ब्राजील
157 प्रतिशत वृद्धि हुई है दुष्कर्म के मामलों में
2009 से 2012 के बीच ब्राजील के स्वास्थ्य विभाग के अनुसार दो साल पहले अमेरिकी पर्यटक के साथ बस में गैंगरेप की घटना हुई थी।

तुर्की
तुर्की में भी महिलाओं के खिलाफ अपराध चिंता का विषय है। यहां पिछले सप्ताह ही मर्सिन में मिनी बस में 20 वर्षीय छात्रा की दुष्कर्म के बाद हत्या कर दी गई थी।

थाईलैंड
पिछले साल सितंबर में यहां के शहर कोह ताओ में ब्रिटिश पर्यटक की दुष्कर्म कर हत्या कर दी गई थी। 2013 में पुलिस ने 20 वर्षीय स्कॉटिश छात्रा को गिरफ्तार करने की धमकी दी थी, जिसके साथ गैंगरेप हुआ था।

मिस्त्र
2011 के बाद यहां महिलाओं के खिलाफ अपराधों में आश्चर्यजनक वृद्धि हुई है। हाल ही में राजधानी कायरो में ब्रिटेन की छात्रा के साथ छेड़छाड़ की गई थी।

कोलंबिया 
ह्यूमन राइट वॉच के मुताबिक भ्रष्ट पुलिस की वजह से भी यहां महिलाओं के खिलाफ अपराधों बढ़े हैं। पुलिस के लचर रवैये से दुष्कर्म की पीडिताओं को न्याय नहीं मिल पाता।

दक्षिण अफ्रीका
2012-13 में। एक लाख लोगों पर 127 अपराधों की दर है यहां।

मोरक्को
इस मुस्लिम देश में महिला पर्यटकों को सभ्य कपड़े पहनने और खुद को ढकने की सलाह दी जाती है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें