फोटो गैलरी

Hindi Newsदुमका : पत्नी की हत्या कर खुदकुशी कर ली

दुमका : पत्नी की हत्या कर खुदकुशी कर ली

पति ने कुल्हाड़ी से पत्नी की हत्या कर खुद जहर खा कर आत्महत्या कर ली। यह घटना रविवार को दुमका जिला के रानेश्वर थाना क्षेत्र के पाटजोर गांव में हुई। मामले को सोमवार तक छिपाए रखा गया। जब अंतिम संस्कार की...

दुमका : पत्नी की हत्या कर खुदकुशी कर ली
लाइव हिन्दुस्तान टीमMon, 24 Apr 2017 08:30 PM
ऐप पर पढ़ें

पति ने कुल्हाड़ी से पत्नी की हत्या कर खुद जहर खा कर आत्महत्या कर ली। यह घटना रविवार को दुमका जिला के रानेश्वर थाना क्षेत्र के पाटजोर गांव में हुई। मामले को सोमवार तक छिपाए रखा गया। जब अंतिम संस्कार की पुलिस को जानकारी मिली तो पहुंचकर छानबीन शुरू की।

दोनों को गंभीर हालत में सिउड़ी (प.बंगाल) ले जाया गया था। पत्नी सुखी दास की मौत अस्पताल ले जाने के दौरान हो गई थी, जबकि पति लुधन दस की मौत इलाज के दौरान हुई। दोनों के शव का सिउड़ी में ही पोस्टमार्टम किया गया। सोमवार की शाम दास दंपति का शव पाटजोर लाया गया। सूचना मिलने पर रानेश्वर की पुलिस मौके पर पहुंच कर मामले की छानबीन कर रही है।

40 वर्षीय सुखी दास के बारे में पता चला है कि वह लुधन दास (60) की तीसरी पत्नी थी। घटना का कारण दाम्पत्य जीवन में अनबन होना बताया जा रहा है। दोनों प.बंगाल में ईंट भट्ठा पर काम करते थे। पुलिस को जानकारी मिली है कि पति को अपनी पत्नी पर संदेह था। इसीको लेकर लुधन अक्सर पत्नी को प्रताड़ित करता था। जब विवाद ज्यादा बढ़ा तो पति ने पहले सुखी की हत्या कर दी और खुद खुदकुशी कर ली।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें