फोटो गैलरी

Hindi Newsमई में बारिश के आसार, 42 डिग्री रहा पारा

मई में बारिश के आसार, 42 डिग्री रहा पारा

गर्मी का कहर जिले में जारी है। सूर्य की किरण धरती पर पड़ते ही तापमान में बढ़ोतरी शुरू हो गई। तापमान देखकर ऐसा लगता है, जैसे मई या जून का महीना हो। मौसम विभाग पहले ही चेतावनी जारी कर चुका है कि इस बार...

मई में बारिश के आसार, 42 डिग्री रहा पारा
लाइव हिन्दुस्तान टीमFri, 28 Apr 2017 03:57 PM
ऐप पर पढ़ें

गर्मी का कहर जिले में जारी है। सूर्य की किरण धरती पर पड़ते ही तापमान में बढ़ोतरी शुरू हो गई। तापमान देखकर ऐसा लगता है, जैसे मई या जून का महीना हो। मौसम विभाग पहले ही चेतावनी जारी कर चुका है कि इस बार सबसे अधिक गर्मी पड़ेगी। जैसे-जैसे दिन बढ़ रहे है वैसे ही तापमान में भी बढ़ोतरी होती जा रही है। तीन दिनों से पारा 42 डिग्री सेल्शियस के करीब बना हुआ है। वहीं न्यूनतम तापमान में भी बढ़ोतरी हुई। गुरुवार को न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्शियस दर्ज किया गया है। दोपहर के समय में तो गर्म हवा के थपेड़ों ने जीना मुहाल कर दिया है। धूप से बचाव के उपाय किए बिना घरों से निकलना मुश्किल हो रहा है। लेकिन आने वाले दिनों में मौसम बदल सकता है। मौसम विभाग केंद्र रांची की मानें तो आने वाले दिनों में तापमान और बढ़ सकता है।

बाजारों में रहता है सन्नाटा

जिस तरह तापमान में बढ़ोतरी हो रही है वैसे ही बाजार भी सुनसान होने लग गये है। दोपहर के समय कुछ ही लोग सड़कों पर टहलते हुए नजर आ रहे है। बाजार सुनसान होने का मुख्य कारण गर्मी रहा। कड़ी धूप के बीच बच्चे स्कूल से लौटने को मजबूर है।

बारिश के आसार

मई में बारिश के आसार बन रहे है। मौसम विभाग केंद्र रांची की मानें तो 30 अप्रैल को मौसम बदल सकता है। आसमान में बादलों का आना-जाना जारी रहेगा। कभी धूप तो कभी छांव का नजारा देखने को मिलेगा। एक मई को बादल मजबूत होने की संभावना है। बादलों के मजबूत होने पर हल्की बारिश हो सकती है। साथ ही तापमान में थोड़ी गिरावट हो सकती है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें