फोटो गैलरी

Hindi Newsइंतजार : आठ साल से मलेशिया में फंसा है गिरिडीह का जेहल

इंतजार : आठ साल से मलेशिया में फंसा है गिरिडीह का जेहल

विष्णुगढ़ के खरना का निवासी 53 वर्षीय मजदूर जेहल महतो आठ साल से मलेशिया में फंसा है। उसकी वतन वापसी के लिए बगोदर विधायक नागेन्द्र महतो ने विदेश मंत्री सुषमा स्वराज एवं झारखंड के सीएम रघुवर दास को पत्र...

इंतजार : आठ साल से मलेशिया में फंसा है गिरिडीह का जेहल
लाइव हिन्दुस्तान टीमTue, 18 Apr 2017 07:17 PM
ऐप पर पढ़ें

विष्णुगढ़ के खरना का निवासी 53 वर्षीय मजदूर जेहल महतो आठ साल से मलेशिया में फंसा है। उसकी वतन वापसी के लिए बगोदर विधायक नागेन्द्र महतो ने विदेश मंत्री सुषमा स्वराज एवं झारखंड के सीएम रघुवर दास को पत्र लिखा है। मंगलवार को भेजे गए पत्र में जेहल महतो के लिए प्रयास करने को कहा गया है।

बता दें कि जेहल महतो अपने 16 साथियों के साथ मजदूरी करने के लिए 2009 मे मलेशिया गया था। उसके बाद से वह वापस नहीं आय। जहां जेहल महतो वतन आने को परेशान है, वहीं परिवार के लोग उससे मिलने को बेताब हैं। बताया जाता है कि जेहल महतो 2009 में जेएन पॉवर कंपनी में काम करने मलेशिया गया था। कंपनी ने जेहल से वादे के मुताबिक काम तो करा लिया, लेकिन जब चार माह से तनख्वाह नहीं दी तो वह उस कंपनी को छोड़कर दूसरी जगह अवैध रूप से छुप-छुपकर काम करने लगा। इससे जेहल का पासपोर्ट कंपनी के पास ही रह गया और वह मजबूरी वश इधर-उधर भटकता रहा। अभी स्थिति यह है कि वह वहां भूखे-प्यासे रहने को विवश है। इधर, जेहल की पत्नी भगिया देवी के साथ बेटा-बेटी उसके आने की राह देख रहे हैं।

फोटो- 18जीआरडी 84, जेहल महतो के आने के इंतजार मे परिवार के लोग।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें