फोटो गैलरी

Hindi Newsसीएम ने झामुमो को बताया झारखंड माल बनाओ मोर्चा

सीएम ने झामुमो को बताया झारखंड माल बनाओ मोर्चा

मुख्यमंत्री रघुवर दास ने शुक्रवार को झामुमो मुक्त संताल परगना बनाने का आह्वान किया। वह दुमका में भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा के प्रमंडलीय सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे। मुख्यमंत्री ने झामुमो को...

सीएम ने झामुमो को बताया झारखंड माल बनाओ मोर्चा
लाइव हिन्दुस्तान टीमFri, 17 Mar 2017 08:33 PM
ऐप पर पढ़ें

मुख्यमंत्री रघुवर दास ने शुक्रवार को झामुमो मुक्त संताल परगना बनाने का आह्वान किया। वह दुमका में भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा के प्रमंडलीय सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे। मुख्यमंत्री ने झामुमो को झारखंड माल बनाओ मोर्चा बताते हुए इस पार्टी के नेताओं पर सीएनटी और एसपीटी एक्ट का उल्लंघन कर दुमका, रांची और बोकारो में जमीन लेने का आरोप लगाया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि मैं भी 1995 से विधायक हूं। मंत्री भी रहा पर कोई बता दे कि जमशेदपुर में मेरे पिता द्वारा बनाए गए एक घर को छोड़ कर पूरे देश में कहीं भी एक इंच भी जमीन है। संताल परगना ने राज्य को तीन मुख्यमंत्री दिए पर विकास नहीं हो सका। झारखंड नामधारी दलों के नेताओं ने यहां के आदिवासियों का वोट बैंक के रूप में इस्तेमाल किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य अलग हो जाने के बाद अब झारखंड मुक्ति मोर्चा की जरूरत नहीं रह गई है। यूपी और उत्तराखंड चुनाव परिणाम की चर्चा करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि पूरे देश में यह माहौल बना है कि लोग क्षेत्रीय दलों, सांप्रदायिकता और जातिवादी राजनीति करने वाले दलों को नकार रहे हैं। यूपी में मां-बेटा एवं बाप-बेटा की राजनीति को जनता ने समाप्त कर दिया है।

रघुवर दास ने कहा कि अब विकास की राजनीति ही चलेगी और इसके लिए झामुमो मुक्त संताल परगना का संकल्प लेना होगा। सम्मेलन को कल्याण मंत्री डॉ.लुईस मरांडी,कृषि और पशुपालन मंत्री रणधीर सिंह, पूर्व मंत्री हेमलाल मुर्मू, भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष राज कुमार पाहन, पूर्व विधायक सुनील सोरेन, विधायक गंगोत्री कुजूर सहित कई नेताओं ने भाग लिया।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें