फोटो गैलरी

Hindi Newsमहिला ने गले में फंदा डालकर की खुदकुशी

महिला ने गले में फंदा डालकर की खुदकुशी

30 वर्षीय युवती ज्योति कुमारी ने गले में रस्सी का फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली है। घटना रविवार को दुमका शहर के दुधानी आश्रम स्कूल रोड में हुई।युवती शादीशुदा थी। उसका मायका व ससुराल दुमका जिले में ही है।...

महिला ने गले में फंदा डालकर की खुदकुशी
लाइव हिन्दुस्तान टीमMon, 24 Apr 2017 02:00 AM
ऐप पर पढ़ें

30 वर्षीय युवती ज्योति कुमारी ने गले में रस्सी का फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली है। घटना रविवार को दुमका शहर के दुधानी आश्रम स्कूल रोड में हुई।

युवती शादीशुदा थी। उसका मायका व ससुराल दुमका जिले में ही है। वह अपने पिता के घर कुछ दिनों से रह रही थी। महिला गर्भवती थी। उसका 7 माह पहले ही शादी हुई थी। ससुराल वालों के साथ महिला का रिश्ता अच्छा नहीं था। महिला के पति बसंत कुमार युको बैंक में कर्मचारी है। वे पश्चिम बंगाल के सिउड़ी में पदस्थापित है। महिला के पिता वन विभाग में फोरेस्टर है। दोनों की शादी बहुत ही धूमधाम के साथ की गई थी। इस शादी से महिला खुश नहीं थी। पति व गोतनी उसे परेशान किया करते थे।

सुसाइड नोट भी छोड़ा: महिला ने एक सुसाइडल नोट भी छोड़ा है। सुसाईडल नोट में महिला ने पति एवं गोतनी पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाई है। घटना की खबर मिलने पर नगर थाना की पुलिस ने लाश को अपने कब्जे में कर लिया है। इंस्पेक्टर सह नगर थाना प्रभारी विष्णु प्रसाद चौधरी ने बताया कि इस मामले में देर रात तक युवती के परिजनों ने कोई लिखित शिकायत नहीं की है। लिखित शिकायत करने पर कार्रवाई की जाएगी।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें