फोटो गैलरी

Hindi Newsअसिस्टेंट प्रोफेसर के 22 पद भरे जाएंगे

असिस्टेंट प्रोफेसर के 22 पद भरे जाएंगे

ग्वालियर (मध्य प्रदेश) के लक्ष्मीबाई नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ फिजिकल एजुकेशन ने असिस्टेंट प्रोफेसर के 22 पदों के लिए आवेदन मांगे हैं। इनमें से कुछ पदों को गुवाहाटी (असम) में संस्थान के नॉर्थ ईस्ट रीजनल...

असिस्टेंट प्रोफेसर के 22 पद भरे जाएंगे
लाइव हिन्दुस्तान टीमWed, 22 Feb 2017 08:05 PM
ऐप पर पढ़ें

ग्वालियर (मध्य प्रदेश) के लक्ष्मीबाई नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ फिजिकल एजुकेशन ने असिस्टेंट प्रोफेसर के 22 पदों के लिए आवेदन मांगे हैं। इनमें से कुछ पदों को गुवाहाटी (असम) में संस्थान के नॉर्थ ईस्ट रीजनल सेंटर के लिए भी भरा जाएगा।

रिक्तियों का विवरण (विषय के अनुसार) 
फिजिकल एजुकेशन            पद : 19 (अनारक्षित-05)
एक्सरसाइज फिजियोलॉजी    पद : 01 (अनारक्षित)
हेल्थ एजुकेशन            पद : 01 (अनारक्षित)   
मेडिसिन            पद : 01 (अनारक्षित महिला)

योग्यता (हेल्थ एजुकेशन/ मेडिसिन के लिए) : मेडिसिन या प्रिवेंटिव एंड सोशल मेडिसिन में पीजी डिग्री हो। रेजिडेंट/ रजिस्ट्रार/ डेमोंस्ट्रेटर/ ट्यूटर के तौर पर तीन वर्ष अध्यापन का अनुभव हो। 

योग्यता (शेष विषयों के लिए) : न्यूनतम 55 प्रतिशत अंकों के साथ संबंधित विषय में मास्टर डिग्री हो। नेट में पास हो।

आवेदन शुल्क : 300 रुपये। दिव्यांगों, एससी और एसटी के लिए शुल्क नहीं। 

डाक से आवेदन स्वीकार किए जाएंगे : 31 मार्च 2017 तक 

फोन : 0751-4000902
वेबसाइट :

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें