फोटो गैलरी

Hindi Newsलोहाघाट में भी भाजपा ने लहराया जीत का परचम,57 सीटें जीतीं

लोहाघाट में भी भाजपा ने लहराया जीत का परचम,57 सीटें जीतीं

लोहाघाट विधानसभा के कर्णकरायत बूथ संख्या 128 पर बुधवार को हुए पुनर्मतदान के बाद हुई मतों की गिनती में भाजपा प्रत्याशी पूरन सिंह फत्र्याल को विजयी घोषित किया गया है। इस बूथ पर कुल पड़े 427 मतों में से...

लोहाघाट में भी भाजपा ने लहराया जीत का परचम,57 सीटें जीतीं
लाइव हिन्दुस्तान टीमThu, 16 Mar 2017 09:52 AM
ऐप पर पढ़ें

लोहाघाट विधानसभा के कर्णकरायत बूथ संख्या 128 पर बुधवार को हुए पुनर्मतदान के बाद हुई मतों की गिनती में भाजपा प्रत्याशी पूरन सिंह फत्र्याल को विजयी घोषित किया गया है। इस बूथ पर कुल पड़े 427 मतों में से उन्हें 369 मत मिले। कांग्रेस प्रत्याशी खुशाल सिंह अधिकारी को मात्र 24 मत ही मिल पाए।

11 मार्च को हुई मतगणना के मतों को मिलाकर भाजपा प्रत्याशी को 27,685 और कांग्रेस प्रत्याशी को 26,851 मत मिले हैं। इस प्रकार भाजपा प्रत्याशी ने 834 मतों से जीत दर्ज कर लगातार दूसरी बार चुनाव जीत लिया।चुनाव आयोग के निर्देश के बाद कर्णकरायत बूथ में दोबारा मतदान कराया गया। 11 मार्च को इस बूथ की ईवीएम में खराबी आने से मतों की गिनती नहीं हो पाई थी।

177 बूथों में पड़े मतों की गिनती के बाद भाजपा प्रत्याशी को 27,316 और कांग्रेस प्रत्याशी को 26,847 वोट मिले थे। शाम लगभग 6 बजे से एसडीएम कोर्ट में मतगणना हुई। जिसके बाद भाजपा प्रत्याशी फत्र्याल को विजयी घोषित किया गया।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें