फोटो गैलरी

Hindi Newsपंजाब: पिछले विधानसभा चुनाव में ऐसा था हाल, अकाली पर भारी पड़ी 'आप'

पंजाब: पिछले विधानसभा चुनाव में ऐसा था हाल, अकाली पर भारी पड़ी 'आप'

पंजाब में हुए पिछले दो विधानसभा चुनावों में शिरोमणि अकाली दल और बीजेपी गंठबंधन की सरकार बनी थी। लेकिन इस बार कांग्रेस और आम आदमी पार्टी एक दूसरे को कड़ी टक्कर दे रही हैं। पिछले चुनावों में आप...

पंजाब: पिछले विधानसभा चुनाव में ऐसा था हाल, अकाली पर भारी पड़ी 'आप'
लाइव हिन्दुस्तान टीमSat, 11 Mar 2017 08:18 AM
ऐप पर पढ़ें

पंजाब में हुए पिछले दो विधानसभा चुनावों में शिरोमणि अकाली दल और बीजेपी गंठबंधन की सरकार बनी थी। लेकिन इस बार कांग्रेस और आम आदमी पार्टी एक दूसरे को कड़ी टक्कर दे रही हैं। पिछले चुनावों में आप पार्टी का नमो-निशान नहीं था, जबकि एक्जिट पोल के अनुसार इस बार अकाली दल-भाजपा के गठबंधन को 10 सीट भी नहीं मिल रही हैं। आइए जानते हैं कि पिछले विधानसभा चुनावों में कौन किसपर भारी रहा...

पंजाब में ये चीजें होंगी पहली बार

- पंजाब में 70 साल बाद शिरोमणि अकाली दल-भाजपा गठबंधन, कांग्रेस और आप पार्टी का त्रिकोणीय मुकाबला देखने को मिल रहा है। सन् 1947 से यहां अकाली और कांग्रेस के बीच मुकाबला होता आया है। आम आदमी पार्टी ने इस बार मुकाबले को त्रिकोणीय बना दिया है।

- 90 वर्षीय प्रकाश सिंह बादल का शायद यह आखिरी विधानसभा चुनाव हो। मुख्य बात यह है कि एग्जिट पोल के हिसाब से बादल इस बार पंजाब में हैट्रिक लगाने से चूक सकते हैं।

- जबकि 74 साल के कैप्टन अमरिंदर सिंह पहले ही एलान कर चुके हैं कि ये उनका आखिरी चुनाव है। लेकिन, एग्जिट पोल खरा उतरा तो जाते-जाते जीत का सेहरा उनके सिर बंध जाएगा।

- एग्जिट पोल के अनुमान के हिसाब से अकाली-बीजेपी गठबंधन 10 सीटों तक भी नहीं पहुंच रहा। ऐसे में अरविंद केजरीवाल की AAP बड़ा विकल्प बन सकती है।

2012 में अकाली-बीजेपी सरकार ने मारी थी बाजी

2012 में हुए विधानसभा चुनाव में शिरोमणि अकाली दल और बीजेपी गठबंधन ने अपनी सरकार बनाई थी। जबकि दूसरी सबसे बड़ी पार्टी कांग्रेस थी। कुल 117 सीटों में कांग्रेस को 46 सीटें प्राप्त हुई थी। वहीं अकाली दल को 56 और बीजेपी को 12 सीटें मिली थीं। आइए जानते हैं कि किस पार्टी को कितने सीटें मिली थी...

2012 में पंजाब विधानसभा चुनाव परिणाम

कांग्रेस                        46
बीजेपी                        12
शिरोमणि अकाली दल    56
अन्य                           3

कुल सीट                   117

आइए एक नजर डालते हैं पंजाब में हुए 2007 विधानसभा चुनाव परिणाम के बारे में....

2007 में पंजाब विधानसभा चुनाव परिणाम

कांग्रेस                        44
बीजेपी                        19
शिरोमणि अकाली दल    48
अन्य                            5

कुल सीट                     116

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें