फोटो गैलरी

Hindi News kunal kapoor promotes campaign dedicated to indian soldiers

अक्षय के बाद कुणाल कपूर ने की सैनिकों को मदद देने की अपील

एक्टर कुणाल कपूर भारतीय सेना के घायल जवानों को समर्पित एक अभियान को समर्थन दे रहे हैं। उन्होंने लोगों से घायल जवानों को हरसंभव सहयोग देने की अपील की है।  कुणाल ने ट्विटर पर ऐसे ही एक सैनिक की...

अक्षय के बाद कुणाल कपूर ने की सैनिकों को मदद देने की अपील
लाइव हिन्दुस्तान टीमSun, 23 Apr 2017 11:42 AM
ऐप पर पढ़ें

एक्टर कुणाल कपूर भारतीय सेना के घायल जवानों को समर्पित एक अभियान को समर्थन दे रहे हैं। उन्होंने लोगों से घायल जवानों को हरसंभव सहयोग देने की अपील की है। 

कुणाल ने ट्विटर पर ऐसे ही एक सैनिक की कहानी साझा की है। उन्होंने ट्वीट किया, 'सिपाही तापस रॉय। राष्ट्र की सेवा के दौरान रीढ़ की हड्डी में चोट। यह सबकुछ उन्हें अपने सपनों को पूरा करने से नहीं रोक सका।'

सोनू का विवाद: अज़ान रिकॉर्ड करके शेयर किया VIDEO, बताई आवाज की हद

उन्होंने कहा, 'हमारी मदद करें, ताकि हम इन सैनिकों तक मदद पहुंचा सकें, जो वास्तव में प्रेरणा के स्रोत हैं।' अभिनेता ने अपने प्रशंसकों से 'सुपरजाइंट्सफॉरसोल्जर्स' नामक अभियान से जुड़ने की अपील की।

उन्होंने ट्विटर पर लिखा, 'हमारी मदद कीजिये, इन असाधारण जवानों की मदद कीजिये। इस अभियान का हिस्सा बनें...।'

आईपीएल फ्रेंचाइजी राइजिंग पुणे सुपरजाएंट और सामाजिक कार्यों के लिए ऑनलाइन अनुदान जुटाने वाली वेबसाइट कीटो ने भारतीय जवानों के साहस व नि:स्वार्थ को सलाम करने के लिए हाथ मिलाए हैं। बता दें कि इससे पहले अक्षय कुमार भी जवानों की मदद के लिए खुलकर सामने आ चुके हैं। 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें