फोटो गैलरी

Hindi NewsAadesh Shrivastava succumbs to cancer

...और अंतिम सफर पर निकले संगीतकार आदेश श्रीवास्तव

बॉलीवुड संगीतकार और सिंगर आदेश श्रीवास्तव अपने अंतिम सफर पर निकल चुके हैं। शनिवार दोपहर को मुंबई के ओशिवारा शवदाहगृह में उनकी अंत्येष्टि की जा रही है। 51 साल के आदेश का बीती रात कोकिलाबेन धीरूभाई...

...और अंतिम सफर पर निकले संगीतकार आदेश श्रीवास्तव
एजेंसीSat, 05 Sep 2015 05:31 PM
ऐप पर पढ़ें

बॉलीवुड संगीतकार और सिंगर आदेश श्रीवास्तव अपने अंतिम सफर पर निकल चुके हैं। शनिवार दोपहर को मुंबई के ओशिवारा शवदाहगृह में उनकी अंत्येष्टि की जा रही है।

51 साल के आदेश का बीती रात कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी हॉस्पिटल में निधन हो गया था। वो कैंसर से पीड़ित थे। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक उनकी अंत्येष्टि का समय दोपहर 12:30 बजे था।

संगीतकार-सिंगर करीब 40 दिनों से अंधेरी के हॉस्पिटल में भर्ती थे। उनके परिवार में उनकी पत्नी विजेता पंडित और बेटे अनिवेश और अवितेश हैं। विजेता संगीतकार जोड़ी जतिन-ललित की बहन हैं।

आदेश ने अपने करियर में चलते-चलते, बाबुल, बागबान, कभी खुशी कभी गम और राजनीति समेत 100 से अधिक फिल्मों में संगीत दिया। उनके मशहूर गानों में क्या अदा क्या जलवे तेरे पारो, हाथों में आ गया जो कल, सोणा-सोणा, शावा-शावा, मोरा पिया जैसे सुपरहिट गाने शामिल हैं।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें