फोटो गैलरी

Hindi Newsamitabh bachchan wax figure at madame tussauds will soon be tweaked and refurbished

लंदन के मैडम तुसाद में लगे पुतले में नए लुक में दिखेंगे बिग बी

बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन का नया पुतला लंदन के मैडम तुसाद संग्रहालय में लगाया जाएगा। मैडम तुसौद संग्रहालय में वर्ष 2000 में अमिताभ का मोम का पुतला लगाया गया था। अब करीब 16 वर्ष बाद मैडम तुसाद...

लंदन के मैडम तुसाद में लगे पुतले में नए लुक में दिखेंगे बिग बी
लाइव हिन्दुस्तान टीमTue, 26 Jul 2016 01:47 PM
ऐप पर पढ़ें

बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन का नया पुतला लंदन के मैडम तुसाद संग्रहालय में लगाया जाएगा। मैडम तुसौद संग्रहालय में वर्ष 2000 में अमिताभ का मोम का पुतला लगाया गया था। अब करीब 16 वर्ष बाद मैडम तुसाद संग्रहालय का मैनेजमेंट बच्चन के पुतले के लुक को बदलना चाहता है, जिसके लिए जरूरी तैयारियां भी शुरू हो चुकी हैं।

अमिताभ के मोम के पुतले को बदलकर उनका दूसरा पुतला मैडम तुसाद में लगाया जायेगा। बताया जा रहा है कि इस नए पुतले में अमिताभ वर्तमान लुक में नजर आएंगे।

अमिताभ ने कहा मैं उस समय फिल्म 'कभी ख़ुशी कभी गम' की शूटिंग कर रहा था, इसलिए करीब करीब वैसा ही लुक था मेरे पुतले का है। इस बार मैनेजमेंट ने हमसे संपर्क किया। हमारा नाप लेकर गए हैं। इस बार पुतले का लुक बदला हुआ होगा।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें