बॉक्स ऑफिस पर चला जॉली एलएलबी 2 का जादू, 100 करोड़ क्लब में हुई शामिल
बॉलीवुड के खिलाड़ी अक्षय कुमार की फिल्म 'जॉली एलएलबी 2' 12 दिन में 100 करोड़ के क्लब में शामिल हो गई है। फिल्म ने दूसरे हफ्ते भी अपना कमाल दिखाते हुए बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई की है। फिल्म...
बॉलीवुड के खिलाड़ी अक्षय कुमार की फिल्म 'जॉली एलएलबी 2' 12 दिन में 100 करोड़ के क्लब में शामिल हो गई है। फिल्म ने दूसरे हफ्ते भी अपना कमाल दिखाते हुए बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई की है। फिल्म क्रिटिक और बिज एनालिस्ट तरण आदर्श ने ट्वीट कर फिल्म के कलेक्शन की जानकारी दी है।
फिल्म ने शुक्रवार को 4.14 करोड़, शनिवार को 635 करोड़, रविवार को 7.24 करोड़, सोमवार को 2.48 करोड़ और मंगलवार को 2.45 करोड़ कमाते हुए 12 दिनों में कुल 100.37 करोड़ कमा लिए हैं।
#JollyLLB2 crosses ₹ 100 cr on Day 12... [Week 2] Fri 4.14 cr, Sat 6.35 cr, Sun 7.24 cr, Mon 2.48 cr, Tue 2.45 cr. Total: ₹ 100.37 cr.
— taran adarsh (@taran_adarsh) February 22, 2017
तलाक के 4 साल बाद 'मां' बनेंगी मनीषा कोइराला!
सुभाष कपूर द्वारा निर्देशित इस फिल्म में अक्षय के साथ हुमा कुरेशी और अनु कपूर लीड रोल में हैं। 'जॉली एलएलबी 2' साल 2013 में आई फिल्म 'जॉली एलएलबी' का सीक्वल है। पहले पार्ट में अरशद वारसी लीड रोल में थे, लेकिन अब इसके सीक्वल में अक्षय अपना जलवा दिखा रहे हैं। फिल्म की कहानी कोर्ट रूम और उसके इर्द-गिर्द रची गई है।
'जॉली एलएलबी 2' के बाद अब अक्षय 'नाम शबाना' में नजर आने वाले हैं। 'नाम शबाना' में अक्षय के साथ तापसी पन्नू लीड रोल में है।
TV के चॉकलेटी हीरो नकुल वाइफ जानकी को समझने के लिए चाहते हैं सुपरपावर