फोटो गैलरी

Hindi Newsकरीना ने बेटे तैमूर अली खान को दिया ये स्पेशल NICKNAME

करीना ने बेटे तैमूर अली खान को दिया ये स्पेशल NICKNAME

बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर खान का बेबी तैमूर अली खान पटोदी जन्म के बाद से ही छाया हुआ है। 20 दिसंबर 2016 को जन्में तैमूर के नाम पर पैदा काफी विवाद पैदा हुआ। अब मम्मी करीना ने बेटे के लिए खास निकनेम...

करीना ने बेटे तैमूर अली खान को दिया ये स्पेशल NICKNAME
लाइव हिन्दुस्तान टीमWed, 01 Mar 2017 03:41 PM
ऐप पर पढ़ें

बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर खान का बेबी तैमूर अली खान पटोदी जन्म के बाद से ही छाया हुआ है। 20 दिसंबर 2016 को जन्में तैमूर के नाम पर पैदा काफी विवाद पैदा हुआ। अब मम्मी करीना ने बेटे के लिए खास निकनेम रखा है। एंटरटेनमेंट वेबसाइट की खबर के मुताबिक, करीना बेटे तैमूर को लिटिल जॉन बुलाती हैं। 

इससे पहले सैफ ने तैमूर के नाम पर छिड़े विवाद पर बात की थी। सैफ ने बताया था कि उन्होंने बेटे तैमूर का नाम बदलने के बारे में कुछ हफ्तों सोचा, लेकिन करीना ने ऐसा करने से मना कर दिया। सैफ ने कहा कि हो सकता है वो आगे चलकर बेटे का नाम बदलें, लेकिन जब वो एक या दो साल का हो जाएगा तब। 

Shocking! स्वरा की 'अनारकली ऑफ़ आरा' के Deleted बोल्ड Scenes लीक

मीडिया से बातचीत के दौरान, सैफ ने बताया- 'करीना ने इस बारे में कहा कि लोग आपके विचार का सम्मान करते हैं, इसलिए आप ऐसा नहीं कर सकते।' सैफ ने कहा कि यह लोगों की बात नहीं है, लेकिन वे उसे अलोकप्रिय नहीं बनाना चाहते हैं, स्कूल में भी उसे दिक्कत हो सकती है।
 
सैफ ने बताया कि वे अपनी पीआर टीम के साथ नाम बदलने को लेकर एक पत्र भी ड्राफ्ट कर चुके थे, लेकिन जब उन्होंने उसे पढ़ा था तो वह दयनीय लगा। सैफ ने यह भी कहा है कि उनकी बेटी ने कहा कि आप क्यों नहीं कहते कि 'तैमूर' का नाम 'तिमुर लंग' के नाम पर नहीं रखा गया। सैफ ने हंसते हुए कहा कि 'तिमुर लंग' के पिता का नाम शारुख था, यहां किसी को शाहरुख के नाम से दिक्कत नहीं है।

तो क्या सच में रणवीर के लिए दीपिका के पास नहीं है टाइम

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें