स्लमडॉग...से मचाई थी धूम, अब भारत के लिए OSCAR जीत रच सकते हैं इतिहास
2009 का ऑस्कर अवॉर्ड भारतीयों के लिए खास था। इरफान खान और अनिल कपूर जैसे भारतीय एक्टर्स और संगीतकार ए आर रहमान की इस फिल्म 'स्लमडॉग मिलियनेयर' ने आठ ऑस्कर जीते थे। जिनमें ए आर
2009 का ऑस्कर अवॉर्ड भारतीयों के लिए खास था। इरफान खान और अनिल कपूर जैसे भारतीय एक्टर्स और संगीतकार ए आर रहमान की इस फिल्म 'स्लमडॉग मिलियनेयर' ने आठ ऑस्कर जीते थे। जिनमें ए आर रहमान को बेस्ट ओरिजनल म्यूजिक अवॉर्ड मिला था। इस फिल्म में एक भारतीय मूल के 18 वर्षीय एक्टर ने भी काफी धूम मचाई थी। वो एक्टर था देव पटेल।
OSCARS AWARDS: इतने डॉलर में बनती है एक ट्रॉफी, जानकर चौंक जाएंगे आप
जी हां, वहीं देव पटेल जो इस बार भी ऑस्कर की लिस्ट में नॉमिनेटेड है। देव की वजह से इस बार भी भारतीय फैन्स को ऑस्कर अवॉर्ड्स की घोषणा का बेसब्री से इंतजार है। भारतीय मूल के ब्रिटिश एक्टर देव पटेल को फिल्म 'लॉयन' के लिए 89वीं ऑस्कर अवॉर्ड के लिए नामित किया गया है। देव बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर के लिए नॉमिनेट किए गए हैं। देव के साथ इस कैटेगिरी में जेफ ब्रिजेस, माहेरशला अली, लुका हेजेस और माइकल शैनन के साथ नॉमिनेट किया गया है।
अवॉर्ड जीतने पर देव रच सकते हैं इतिहास
अगर देव इस कैटेगिरी में अवॉर्ड जितने में कामयाब होते हैं तो वह एक नया इतिहास रच देंगे। देव पहले ऐसे भारतीय अभिनेता होंगे जिन्हें एक्टिंग के लिए ऑस्कर अवॉर्ड मिलेगा। हालांकि इससे पहले म्यूजिक डायरेक्टर एआर रहमान समेत कई कलाकारों को कई विभिन्न श्रेणियों में ऑस्कर मिल चुका है लेकिन एक्टिंग के क्षेत्र में किसी भारतीय एक्टर को ऑस्कर नहीं मिला है।
OSCARS AWARDS: बेस्ट फिल्म के लिए ये MOVIES हैं रेस में शामिल
भारत से जुड़े ब्रिटिश एक्टर बेन किंग्सले को 1983 में 'गांधी' फिल्म के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का ऑस्कर पुरस्कार मिल चुका है। बेन के पिता गुजरात मूल के थे। इस लिहाज से बेन के तार भारत से जुड़े हैं। लेकिन उन्हें पूरी तरह से भारतीय मूल का नहीं कहा जा सकता। इस तरह से देव को अवॉर्ड मिलने पर वो एक्टिंग के लिए ऑस्कर जीतने वाले पहले भारतीय होंगे।
'लायन' को ऑस्कर समारोह में 5 श्रेणियों में नामंकित किया गया है जिनमें बेस्ट फिल्म, बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर, बेस्ट म्यूजिक, सिनेमेटोग्राफी जैसी श्रेणियां शामिल हैं।
यूरोप में आमिर करेंगे 'दंगल' का सेलिब्रेशन, जानें कौन उठाएगा खर्चा
आगे की स्लाइड में पढ़ें 'लायन' के लिए देव को मिल चुका है बड़ा अंतरराष्ट्रीय अवॉर्ड और जानें कैसे शुरू हुई देव की एक्टिंग करियर की शुरुआत
स्लमडॉग...से मचाई थी धूम, अब भारत के लिए OSCAR जीत रच सकते हैं इतिहास
'बाफ्टा' में जीत चुके हैं 'बेस्ट सपोर्टिंग रोल' का अवॉर्ड
फिल्म 'स्लमडॉग मिलियनेयर' से अपने करियर की शुरुआत करने वाले देव 'चैपी', 'द बेस्ट एग्जॉटिक मैरिगोल्ड होटल' जैसी फिल्मों में भी काम कर चुके हैं। देव 'बाफ्टा' में भी अपना जलवा दिखा चुके हैं। उन्हें फिल्म 'लॉयन' के लिए बेस्ट सपोर्टिंग रोल के लिए 'बाफ्टा' 2017 का (British Academy Film Awards) अवॉर्ड मिला चुका है।
ये है फिल्म की कहानी
फिल्म 'लॉयन' भारतीय मूल के ऑस्ट्रेलियाई बिजनेमैन सरू ब्रिरले (Saroo Brierley) की जिंदगी पर लिखी किताब 'अ लॉन्ग वे होम' पर आधारित है। फिल्म में देव ने ब्रिरले का रोल निभाया है। ब्रिरले बचपन में अपनी मां से ट्रेन में बिछड़ जाता है और वो सबसे बिछड़कर कलकत्ता पहुंच जाता है। बाद में एक ऑस्ट्रेलियाई पति-पत्नी उसे गोद ले लेते हैं। फिर 25 साल बाद ब्रिरले गूगल अर्थ की मदद से अपनी मां को ढूंढता है और भारत आकर उनसे मुलाकात करता है। इस फिल्म में नवाजुद्दीन सिद्दीकी भी हैं।
देव ने कहा कि भारत के ऑस्कर जीतने का समय आ गया है हालाकि उन्हें फिल्म ‘मूनलाइट्स’ के लिए माहेरशाला अली कड़ी टक्कर देते हुए नजर आ रहे हैं।
अगली स्लाइड में जानें देव से जुड़ी कुछ दिलचस्प बातें
स्लमडॉग...से मचाई थी धूम, अब भारत के लिए OSCAR जीत रच सकते हैं इतिहास
इस तरह शुरू हुआ देव की एक्टिंग का सफर
देव का जन्म लंदन में हुआ था। उनके मां-पापा गुजराती हिन्दु मूल के हैं। 27 वर्षीय इस एक्टर ने 17 साल की उम्र में ब्रिटिश ड्रामा सीरीज 'स्कीन' से एक्टिंग की दुनिया में कदम रखा था। लेकिन 2008 में 'स्लमडॉग मिलियनेयर' से इन्हें एक अलग पहचान मिली। इस फिल्म के लिए उन्हें SAG अवॉर्ड में बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर के लिए और BAFTA में बेस्ट एक्टर के लिए नॉमिनेट किया गया था।
स्लमडॉग...से मचाई थी धूम, अब भारत के लिए OSCAR जीत रच सकते हैं इतिहास