फोटो गैलरी

Hindi News marilyn monroe former los angeles home for sale for dollar 69 million

बंगला छोड़ यहां रहती थीं मर्लिन,69 लाख डालर में बिक रहा है सिंपल घर

लॉस एंजिलिस में हॉलीवुड की मशहूर अदाकारा मर्लिन मुनरो का घर बिकने जा रहा है। ये मार्लिन का वही घर है जहां उनकी मत्यु हुयी थी। इस घर की बिक्री 69 लाख डालर में होगी।  हॉलीवुड पत्रिका वैराइ

लाइव हिन्दुस्तान टीमSun, 23 Apr 2017 06:52 AM

लॉस एंजिलिस में हॉलीवुड की मशहूर अदाकारा मर्लिन मुनरो का घर बिकने जा रहा है। ये मार्लिन का वही घर है जहां उनकी मत्यु हुयी थी। इस घर की बिक्री 69 लाख डालर में होगी। 

हॉलीवुड पत्रिका वैराइटी के मुताबिक अपने तीसरे पति आर्थर मिलर से तलाक के बाद 1962 में मुनरो को कैलीफोर्निया के इस आलीशान मकान में लाया गया था, लेकिन ज्यादा तादाद में नशा करने के कारण यहां लाने के कुछ माह बाद ही वह इस मकान में मृत पायी गयी थीं। 

(वो कमरा, जहां मृत पाई गईं थी मार्लिन)

मौत से कुछ सप्ताह पहले एक इंटरव्यू में मुनरो ने इस मकान के बारे में बात करते हुये कहा था, यह मेरे जैसे ही परेशानी में घिरे किसी भी दोस्त के रहने की जगह है। आप जानते हैं और ऐसे लोग यहां तब तक रह सकते हैं, जब तक कि चीजें उनके लिये ठीक नहीं हो जाती। उन्हें परेशान नहीं किया जाएगा। 

#LetsTalkAboutTrolls: राष्ट्रगान की गलत लाइन के लिए सोनम हुईं ट्रोल

आगे की स्लाइड में कैसा है ये घर...

बंगला छोड़ यहां रहती थीं मर्लिन,69 लाख डालर में बिक रहा है सिंपल घर1 / 2

बंगला छोड़ यहां रहती थीं मर्लिन,69 लाख डालर में बिक रहा है सिंपल घर

रीयल एस्टेट एजेंट लिसा आप्टिकन के मुताबिक इस घर में चार बेडरूम और चार बाथरूम हैं। उन्होंने कहा कि हालांकि मर्लिन के बाद से इसे कई बार बेचा गया है, लेकिन यह अभी भी वैसा ही सुंदर और आकर्षक है, जैसे उनके रहने के समय था। 
    
लिसा ने कहा, मकान के पुराने मालिकों ने इसमें कुछ बदलाव किये, लेकिन कुल मिलाकर इसका सौन्दर्य और आकर्षण पहले जैसा ही बरकरार है। इस मकान में मर्लिन को जो चीजें पसंद थीं, उसे यहां आप भी महसूस कर सकते हैं। इसमें कोर्टयार्ड, प्रवेश, बैकयार्ड और उसके पीछे स्वीमिंग पूल और घास का मैदान, बागीचे सब कुछ मौजूद है।
    
आप इस सौन्दर्य को महसूस कर सकते हैं और जान सकते हैं कि मुनरो इसे क्यों पसंद करती थीं। उन्हें बेवर्ली हिल्स में एक बड़ी कोठी के बजाय यह घर पसंद था। यह मकान 2,624 वर्ग फुट में बना है। 

प्रियंका चोपड़ा की घर वापसी: बोलीं, 'घर से बेहतर कुछ नहीं'

बंगला छोड़ यहां रहती थीं मर्लिन,69 लाख डालर में बिक रहा है सिंपल घर2 / 2

बंगला छोड़ यहां रहती थीं मर्लिन,69 लाख डालर में बिक रहा है सिंपल घर