फोटो गैलरी

Hindi NewsVIDEO: बर्थडे पर परिणीति को FANS से मिला ये बड़ा सरप्राइज

VIDEO: बर्थडे पर परिणीति को FANS से मिला ये बड़ा सरप्राइज

बॉलीवुड की चुलबुली एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा आज 22 अक्टूबर 2016 को अपना 28वां जन्मदिन मना रही हैं। परिणीति को उनके बर्थडे पर फैंस ने सरप्राइज दिया। परिणीति ने फैंस द्वारा दिए सरप्राइज के वीडियो को...

VIDEO: बर्थडे पर परिणीति को FANS से मिला ये बड़ा सरप्राइज
लाइव हिन्दुस्तान टीमSat, 22 Oct 2016 03:30 PM
ऐप पर पढ़ें

बॉलीवुड की चुलबुली एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा आज 22 अक्टूबर 2016 को अपना 28वां जन्मदिन मना रही हैं। परिणीति को उनके बर्थडे पर फैंस ने सरप्राइज दिया। परिणीति ने फैंस द्वारा दिए सरप्राइज के वीडियो को इंस्टाग्राम पर शेयर किया।

परिणीति ने वीडियो के साथ लिखा, 'कितना प्यारा सर्पराइज! मैं घर आई तो देखा कि मेरे फैंस केक और गिफ्ट्स के साथ मेरा इंतजार कर रहे हैं। बहुत सारा शुक्रिया दोस्तों, ये मेरे लिए बहुत मायने रखता है। मुझे नहीं पता मैं ये वीडियो क्यों शेयर कर रही हूं। जन्मदिन की मस्ती।' 

बता दें कि परिणीति ने 'लेडीज वर्सेज रिक्की बहल' से अपने करियर की शुरुआत की थी। उनका चुलबुला अंदाज बॉलीवुड में उन्हें एक अलग पहचान दे चुका है। बॉलीवुड में अपने 6 साल के छोटे करियर में परिणीति ने नेशनल अवॉर्ड भी अपने नाम किया है। जन्मदिन के मौके पर पढ़िए उनसे जुड़ी 11 दिलचस्प बातें-

देखें, फैंस द्वारा दिए सरप्राइज का वीडियो-

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें