फोटो गैलरी

Hindi Newsलेनोवो ने लॉन्च की भारत की सबसे पतली अल्ट्राथिन 2 इन 1 योगा बुक

लेनोवो ने लॉन्च की भारत की सबसे पतली अल्ट्राथिन 2 इन 1 योगा बुक

दुनिया का 'सबसे पतला टू-इन-वन' डिवाइस होने का दावा युवा उपभोक्ताओं की बदलती कंप्यूटिंग जरुरतों और मोबिलिटी को ध्यान में रखते हुए चीनी प्रौद्योगिकी प्रमुख लेनोवो ने मंगलवार को भारतीय ब

लाइव हिन्दुस्तान टीमTue, 13 Dec 2016 05:30 PM

दुनिया का 'सबसे पतला टू-इन-वन' डिवाइस होने का दावा

युवा उपभोक्ताओं की बदलती कंप्यूटिंग जरुरतों और मोबिलिटी को ध्यान में रखते हुए चीनी प्रौद्योगिकी प्रमुख लेनोवो ने मंगलवार को भारतीय बाजार में  योगा बुक लांच उतारा, जो एक अल्ट्राथिन 2 इन 1 लैपटॉप है। कंपनी ने इसके दुनिया का 'सबसे पतला टू-इन-वन' डिवाइस होने का दावा किया था। 

इस लैपटॉप की सबसे बड़ी ख़ासियत है इसमें दिया गया अनोखा हालो कीबोर्ड और रियल पेन इनपुट। यह हाइब्रिड कार्बन ब्लैक कलर में मिलेगा। यह एक्सक्लूसिव रूप से फ्लिपकार्ट पर 49,990 रुपये में बिक्री के लिए उपलब्ध है। 

योगाबुक का वजन महज 69० ग्राम है जो दुनिया का सबसे हल्का 2 इन 1 है। इसकी बैटरी 13 घंटों तक चलती है तथा इसमें 36० डिग्री वाचबैंड हिंग लगा है जो प्रयोक्ताओं को कहीं भी कभी भी ड्रॉ करने की सुविधा देता है। यह किसी स्मार्टफोन की गतिशीलता और लैपटॉप की प्रतिभा का मिश्रण है। इसकी मोटाई सिर्फ 9.6 मि.मी. है। 

अगली स्लाइड में पढ़ें लेनोवो योगा बुक के स्पेसिफिकेशन

लेनोवो ने लॉन्च की भारत की सबसे पतली अल्ट्राथिन 2 इन 1 योगा बुक
1 / 2

लेनोवो ने लॉन्च की भारत की सबसे पतली अल्ट्राथिन 2 इन 1 योगा बुक

लेनोवो योगा बुक स्पेसिफिकेशन:  

डिस्प्ले        - 10.1 इंच फुल एचडी (1200x1920 पिक्सल)
प्रोसेसर       - क्वाड-कोर इंटेल एटम एक्स5-ज़ेड8550
रैम          - 4 जीबी एलपीडीडीआर3
इनबिल्ट स्टोरेज- 64 जीबी
एक्सटेंड मेमोरी- 128 जीबी तक
सिम सपोर्ट   - सिंगल नैनो सिम
कनेक्टिविटी   - 4जी एलटीई, वाई-फाई 802.11 एसी, ब्लूटूथ 4.0 
ऑडियो      - डॉल्बी एटमॉस
कैमरा       - 8 MP ऑटोफोकस रियर कैमरा व 2 MP का फिक्स्ड फोकस कैमरा
बैटरी        -  8500 एमएएच
कीबोर्ड       - टचस्क्रीनन बैकलिट 'स्लेट जैसा'

लेनोवो ने लॉन्च की भारत की सबसे पतली अल्ट्राथिन 2 इन 1 योगा बुक
2 / 2

लेनोवो ने लॉन्च की भारत की सबसे पतली अल्ट्राथिन 2 इन 1 योगा बुक