फोटो गैलरी

Hindi Newsधीरे-धीरे चढ़ने लगा पारा, बढ़ रही गर्मी

धीरे-धीरे चढ़ने लगा पारा, बढ़ रही गर्मी

लगातार चौथे दिन रविवार को भी गया का अधिकतम तापमान सामान्य से नीचे रहा। पारा के कम रहने के कारण धूप में तपिश कम है। उत्तरी-पुरवइया चलने से हवा में नमी और ठंडापन है। शाम पांच बजे के बाद एक फिर तेज गति...

धीरे-धीरे चढ़ने लगा पारा, बढ़ रही गर्मी
लाइव हिन्दुस्तान टीमSun, 23 Apr 2017 06:44 PM
ऐप पर पढ़ें

लगातार चौथे दिन रविवार को भी गया का अधिकतम तापमान सामान्य से नीचे रहा। पारा के कम रहने के कारण धूप में तपिश कम है। उत्तरी-पुरवइया चलने से हवा में नमी और ठंडापन है। शाम पांच बजे के बाद एक फिर तेज गति से पुरवइया चलने लगी और मौसम सुहाना हो गया। जिले में इस माह के शुरुआत के तीन दिन ही लू चली। एक पखवारे से पुरवइया चल रही है। शाम के बाद तो मौसम काफी सुहाना हो जा रहा है। तेज पुरवइया के कारण आधी रात के बाद खुले में गुलाबी ठंड का अहसास हो रहा है। मौसम विभाग के अनुसार, अगले दो-तीन दिनों में बारिश या बादल मंडराने की उम्मीद नहीं है। सोमवार को आंशिक रूप से बादल छाए रहे सकते हैं। अधिकतम तापमान और बढ़ेगा।

39 डिग्री के पार गया पारा

अधिकतम तापमान रविवार को भी सामान्य से एक डिग्री कम रहा। अधिकतम 39.1 और न्यूनतम तापमान 23.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार अगले दो-तीन दिनों में तापमान बढ़कर 40 डिग्री के पार चला जाएगा। 19 अप्रैल को अधिकतम तापमान 41.6 डिग्री रहा। पश्चिमी विक्षोभ और सूबे के उत्तरी हिस्से में बारिश व ओले गिरने के असर से गया में मौसम बदला और तापमान लुढ़ककर 36.9 डिग्री पर पहुंच गया। शुक्रवार व शनिवार को बादल मंडराए। दिन-रात तेज पुरवइया चली। हालांकि नमी अधिक रहने के कारण उमस की भी स्थिति है। सुबह में 61 और शाम में 45 फीसदी आर्द्रता रहने के कारण बिना हवा वाले स्थान पर उमस अधिक है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें