फोटो गैलरी

Hindi NewsVIDEO: लड़की का पड़ा रहा शव,थानाक्षेत्र विवाद में उलझे रहे पुलिसकर्मी

VIDEO: लड़की का पड़ा रहा शव,थानाक्षेत्र विवाद में उलझे रहे पुलिसकर्मी

बिहार के गया में अज्ञात लड़की का शव मिला तो दो थानाध्यक्ष सीमा क्षेत्र को लेकर लड़ने लगे। दोनों शव को दूसरे के थाना क्षेत्र में बता रहे थे। विवाद इतना बढ़ा की दोनों तरफ से सीओ को बुलाने की मांग होने...

VIDEO: लड़की का पड़ा रहा शव,थानाक्षेत्र विवाद में उलझे रहे पुलिसकर्मी
लाइव हिन्दुस्तान टीमWed, 12 Apr 2017 05:12 PM
ऐप पर पढ़ें

बिहार के गया में अज्ञात लड़की का शव मिला तो दो थानाध्यक्ष सीमा क्षेत्र को लेकर लड़ने लगे। दोनों शव को दूसरे के थाना क्षेत्र में बता रहे थे। विवाद इतना बढ़ा की दोनों तरफ से सीओ को बुलाने की मांग होने लगी। दोनों तरफ के गांव के लोग जुट गए। कोई शव को गुरारू तो कोई इसे परैया थाना क्षेत्र का बताता।

दोपहर जमीन नापने वाले लोग आये तो उनके बीच भी झगड़ा हो गया। ऐसे में मंगलवार सुबह शव मिलने की जानकारी होने के बाद भी शव पड़ा रहा। दो थाना की पुलिस में से कोई उसे ले जाने को तैयार नहीं। यहां तक की वरीय अधिकारियों को इसकी जानकारी भी नहीं है।

दरअसल गया के परैया और गुरारू थाना क्षेत्र की सीमा पर बीसो और बंदौल गाव के पास मंगलवार की सुबह करीब 16 साल की एक लड़की का शव मिलने की सुचना गांव वालों ने पुलिस को दी। पहले घटनास्थल पर परैया थाना पुलिस आयी। शव का स्थान देखने के बाद इनलोगों ने कहा कि शव गुरारू थाना क्षेत्र में है। इसके बाद गुरारू से पुलिस आयी। लेकिन यहां के थानाध्यक्ष इसे अपने थाना का मामला मानने से इंकार कर रहे हैं।

जहां युवती की हत्या की गई वह काफी सुनसान जगह है। शव देखने से ऐसा लगता है कि उसकी एक दिन पहले हत्या की गई होगी। जीरो एफआईआर की बात करने वाली पुलिस की थाना क्षेत्र को लेकर विवाद को देखकर सभी अचंभित हैं। वीडियो में देखें कि कैसे दोनों थानाअध्यक्ष आपस में भीड़े रहे हैं कि यह मेरे नहीं तुम्हारे एरिया में आता है-

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें