फोटो गैलरी

Hindi Newsभाजयुमो की बैठक में कई निर्णय

भाजयुमो की बैठक में कई निर्णय

भारतीय जनता युवा मोर्चा की बैठक जिलाध्यक्ष रोहित हांसदा की अध्यक्षता में शनिवार को हुई। इस दौरान सभी मंडलों के अध्यक्ष उपस्थित थे। पार्टी संगठन को मजबूत करने के साथ ग्रामीण क्षेत्रों के अधिक से अधिक...

भाजयुमो की बैठक में कई निर्णय
लाइव हिन्दुस्तान टीमSun, 23 Apr 2017 02:30 PM
ऐप पर पढ़ें

भारतीय जनता युवा मोर्चा की बैठक जिलाध्यक्ष रोहित हांसदा की अध्यक्षता में शनिवार को हुई। इस दौरान सभी मंडलों के अध्यक्ष उपस्थित थे। पार्टी संगठन को मजबूत करने के साथ ग्रामीण क्षेत्रों के अधिक से अधिक युवाओं को जोड़ने पर विचार किया गया।

बैठक में कहा गया कि 25 अप्रैल को घाटशिला कॉलेज में सुबह 10 बजे भीम एप के संबंध में जानकारी दी जायेगी। 30 अप्रैल को घाटशिला मंडल की बैठक होगी। इसमें मंडलों के अध्यक्ष, महामंत्री के साथ सांसद-विधायक एवं प्रदेश के कई वरिष्ठ पदाधिकारी उपस्थित रहेंगे। बैठक में युवा मोर्चा के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य बबलू प्रसाद, विश्वजीत पांडा, हीरा महतो, बाबू महतो, पोल्टू सरदार, संजय तिवारी, ओमप्रकाश महतो, विजय कुमार सुरेश सिंह, राजेश बंसल आदि उपस्थित थे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें