फोटो गैलरी

Hindi Newsसरल और प्रायोगिक तरीके से पढ़ाई करें : मातुसी

सरल और प्रायोगिक तरीके से पढ़ाई करें : मातुसी

विद्या भारती इंग्लिश स्कूल, हाता में शनिवार को अंग्रेजी शिक्षा की आधुनिक पद्धति पर एक दिवसीय कार्यशाला हुई। कोलकाता से आईं लेखिका मातुसी राय ने आधुनिक शिक्षा के बारे में जानकारी दी। शिक्षक-शिक्षिकाओं...

सरल और प्रायोगिक तरीके से पढ़ाई करें : मातुसी
लाइव हिन्दुस्तान टीमSun, 23 Apr 2017 03:00 PM
ऐप पर पढ़ें

विद्या भारती इंग्लिश स्कूल, हाता में शनिवार को अंग्रेजी शिक्षा की आधुनिक पद्धति पर एक दिवसीय कार्यशाला हुई। कोलकाता से आईं लेखिका मातुसी राय ने आधुनिक शिक्षा के बारे में जानकारी दी। शिक्षक-शिक्षिकाओं को श्रवण कला, मौखिक, बौद्धिक, व्यवहारिक, सांकेतिक एवं तार्किक विचारों पर पठन-पाठन के नए तरीकों से अवगत कराया।

कहा कि अंग्रेजी वर्तमान में नवीन शिक्षा पद्धति में इस भाषा को अंतरराष्ट्रीय भाषा माना जाता है। इसके तहत विज्ञान, राजनीति, साहित्य व कंप्यूटर के क्षेत्र में अंग्रेजी भाषा चहुंदिशा विकास की रीढ़ मानी जाती है। सरल एवं प्रायोगिक तरीके से पाठन करना चाहिए। प्रिसिंपल सलीम आजाद द्वारा भी टिप्स दिए गए। कार्यशाला में शिक्षक अतुल कुमार दास, आलोक पाल, मोहन कर, तरुष दास, प्रतिमा पाल, उदित महतो, कांदम्बिनी मिश्रा, रबींद्र महतो, एसएस गोप, शंखो बनर्जी, प्रतिमा गुहा, रोशनी, अल्पना शर्मा, आशा कुंडु, परवीन बानो व अन्य मौजूद रहे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें