फोटो गैलरी

Hindi Newsनिकाय चुनाव में ईवीएम और बैलेट पेपर का होगा प्रयोग

निकाय चुनाव में ईवीएम और बैलेट पेपर का होगा प्रयोग

-नगर पंचायत और नगर पालिका में बैलेट पेपर का होगा प्रयोगगाजियाबाद। वरिष्ठ संवाददातास्थानीय निकाय चुनाव में इस बारे ईवीएम और बैलेट पेपर दोनों का उपायोग होगा। नगर निगम का चुनाव ईवीएम से होगा। जबकि नगर...

निकाय चुनाव में ईवीएम और बैलेट पेपर का होगा प्रयोग
लाइव हिन्दुस्तान टीमFri, 28 Apr 2017 08:50 PM
ऐप पर पढ़ें

-नगर पंचायत और नगर पालिका में बैलेट पेपर का होगा प्रयोग

गाजियाबाद। वरिष्ठ संवाददाता

स्थानीय निकाय चुनाव में इस बारे ईवीएम और बैलेट पेपर दोनों का उपायोग होगा। नगर निगम का चुनाव ईवीएम से होगा। जबकि नगर पालिका और नगर पंचायत का चुनाव बैलेट पेपर से कराया जाएगा। इसके लिए तैयारी शुरू हो गई है। गाजियबााद में मध्य प्रदेश से ईवीएम आ गई हैं। करीब 3000 ईवीएम का प्रयोग नगर निगम के चुनाव में होगा।

ईवीएम को लेकर विपक्षी दल आरोप प्रत्यारोप लगा रहे हैं। इसकी गूंज स्थानीय निकाय चुनाव को लेकर हुई। लेकिन अब तय हो गया है कि ईवीएम का प्रयोग चुनाव में होगा। स्थानीय निकाय में नगर निगम, नगर पालिका व नगर पंचायत आते हैं। चुनाव आयोग इस बार नगर निगम का चुनाव ईवीएम से कराएगा। जबकि नगर पालिका और नगर पंचायत का चुनाव बैलेट पेपर से होगा। गाजियाबाद जिले में नगर निगम का चुनाव ईवीएम से होगा। जबकि मोदीनगर, लोनी, खोड़ा व मुरादनगर नगर पालिका परिषद का चुनाव बैलेट पेपर से होगा। इसी तरह फरीदनगर, निवाड़ी, डासना व पतला नगर पंचायत में भी बैलेट पेपर से जनप्रतिनिधि चुने जाएंगे।

स्थानीय निकास चुनाव की तैयारी तेज हो गई है। नगर निगम का चुनाव ईवीएम से कराया जाएगा। करीब 3 हजार ईवीएम का इस्तेमाल होगा। मध्य प्रदेश से ईवीएम गाजियाबाद पहुंच गई हैं। सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी विशाल सिंह ने बताया कि मध्य प्रदेश के टीकमगढ़ और मुरैना से ईवीएम आई हैं। चुनाव की तैयारी शुरू हो गई है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें